ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

Fact Check News : क्या रेलवे की 151 ट्रेनों के साथ स्टेशन और अस्पतालों का होगा निजीकरण? सामने आई ये सच्चाई

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 15, 2022

भारतीय रेलवे को लेकर आजकल सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा किया जा रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि, भारतीय रेलवे की 151 ट्रेनों, रेलवे प्रॉपर्टी स्टेशनों और अस्पतालों का निजीकरण किया जा रहा है । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस ट्वीट को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट के तौर पर सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है । इसमें कहा गया है कि, रेलवे हर साल 12 लाख लोगों को रोजगार दे रहा है । ऐसे में निजीकरण को लेकर यह दावा तेजी से वायरल हो रहा है । मगर जब इस दावे की सच्चाई का पता पीआईबी ने लगाया तो इस मैसेज को पूरी तरह से फर्जी बताया । दरअसल, पीआईबी का कहना है कि यह पूरी तरह से झूठा दावा है । भारतीय रेलवे द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

इसके आगे पीआईबी ने कहा कि, भारतीय रेलवे अपनी किसी भी संपत्ति का निजीकरण नहीं कर रहा है। रेलवे ने इस मामले में कोई घोषणा नहीं की है। पीआईबी के मुताबिक, यह लोगों को गुमराह करने की कोशिश है । मैसेज के माध्यम अक्सर लोगों के बीच फेक न्यूज फैलाने और सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की जाती है तो आप ऐसी किसी भी खबर पर विश्वास नहीं करें और उसका फैक्ट चेक जरूर करें ।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.