ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 15 अप्रैल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 14, 2021

सिख धर्म के इतिहास में 15 अप्रैल की तारीख स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेव जी का जन्म हुआ था। भारत-चीन संबंधों को लेकर भी यह तारीख अहम है। इसी दिन फ्रांस में ऐसे कानून को मंजूरी दी गयी, जिसमें स्कूली बच्चों को किसी भी तरह के धार्मिक प्रतीक चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गयी।
गुरु नानकदेव का जन्मः 15 अप्रैल 1469 में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेव का जन्म हुआ था। वे राय भोई की तलवंडी (अब पाकिस्तान) में पैदा हुए, जो अब ननकाना साहिब के नाम से देश-दुनिया में मशहूर है। बाबा मेहता कालू और माता तृप्ता के यहां पैदा हुए इस बालक को नानक का नाम दिया गया, जो आगे चलकर सिखों के पहले गुरु के रूप में पूजनीय हुए।उन्होंने धार्मिक सौहार्द्र को सर्वोपरि बताते हुए सिख धर्म की नींव रखी। वे कई भाषाओं के ज्ञाता थे और दुनिया भर के कई स्थानों की उन्होंने यात्राएं की।
लियोनार्दो द विंचीः 1452 में 15 अप्रैल को इटली के फ्लोरेंस सूबे के विंची नामक स्थान पर महान चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तु शिल्पी और संगीतज्ञ लियोनार्दो द विंची का जन्म हुआ। उनकी पेंटिंग 'मोनालिसा' पूरी दुनिया में सर्वमान्य रूप से सराही गयी। पेंटिंग की दुनिया में लियोनार्दो द विंची का विशिष्ट स्थान है।
धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल पर कानूनः 2004 में आज के दिन ही फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने उस कानून को मंजूरी दी, जिसके तहत स्कूलों में किसी भी तरह के धार्मिक प्रतीक चिह्न के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गयी। हालांकि यह कानून 2 सितंबर से लागू हुआ। इस कानून के जरिये मुस्लिम छात्राओं के सिर पर पहने जानेवाले हिजाब, सिख छात्रों को पगड़ी और ईसाई बच्चों के क्रॉस पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया।
अन्य अहम घटनाएंः
1865- संयुक्त राज्य अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहिम लिंकन का निधन।
1689- फ्रांस की स्पेन के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
1976- भारत ने बीजिंग में अपना दूत भेजने की घोषणा की।
1980- छह गैर सरकारी बैंक राष्ट्रीयकृत किये गए। इससे पूर्व भी कुछ बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था।
1981- पाकिस्तान एयरवेज के अगवा हुए बोइंग 720 विमान को दो सप्ताह की कोशिशों के बाद सीरिया से छुड़ाया गया। इसमें 147 यात्री सवार थे। इस रिहाई के एवज में पाकिस्तान की सरकार को जेल में बंद 54 कैदियों को रिहा करना पड़ा।
1990- मिखाइल गोर्बाचोव सोवियत संघ के पहले और आखिरी राष्ट्रपति बने। दरअसल, सोवियत संघ में राष्ट्रपति का पद 15 मार्च 1990 को ही सृजित किया गया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.