ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

क्या केंद्र सरकार हर ​महिला को दे रही हैं लोन? जांच में निकली ये सच्चाई

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 4, 2023

इंडियन जॉब नाम के एक यूट्यूब चैनल का दावा है कि केंद्र सरकार 'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' के तहत सभी महिलाओं को मोटा कर्ज दे रही है। यह कर्ज करीब दो लाख 20 हजार रुपये है। इस मैसेज के जरिए दावा किया जा रहा है कि उम्मीदवार को लोन लेने के लिए आवेदन करना होगा. यह योजना पूरे देश में लागू है। पीआईबी फैक्ट चेक ने जब इसकी पड़ताल की तो पाया कि यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है। सरकार ने ऐसी कोई योजना नहीं चलाई है।

पीआईबी ने इस मैसेज को ट्विटर पर भी शेयर किया है जिसमें पीएम मोदी की तस्वीर देखी जा सकती है और तस्वीर के नीचे लिखा है कि इस लोन के लिए जल्द अप्लाई करें । पीआईबी ने इस मामले में आम जनता को आगाह करते हुए कहा है कि, इस तरह के फेक मैसेज के झांसे में नहीं आएं क्योंकि, इन मैसेज के जरिए आम जनता से उनकी निजी जानकारी मांगी जाती है जिसके बाद साइबर स्कैमर आपके अकाउंट को हैक कर सकते हैं और यहीं नहीं कोई भी गंभीर समस्याओं का शिकार हो सकता है । इसके आगे पीआईबी ने कहा है कि, इन संदेशों को फॉरवर्ड नहीं किया जाना चाहिए ।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.