ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

क्या भगवा स्कार्फ उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के सभी बच्चो के लिए अनिवार्य ? जानिए सच |

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 17, 2021

बीजेपी का असर उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में नज़र आया ऐसा दावा सोशल मीडिया पर किआ गया | सोशल मीडिया पर केसरिया स्कार्फ पहन कर सेल्फी खिंचवाते कुछ छात्र-छात्राओं की फोटो शेयर हो रही थी | यूजर्स का दावा है कि ये उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह की फोटो है जहां इस साल काले कोट-टोपी की जगह पारंपरिक कपड़ों के साथ भगवा रंग का स्कार्फ पहनकर डिग्री लेने की नई परंपरा शुरू की गई है। यूनिर्सिटी ने इस साल सभी स्टू़डेंट्स के लिए भगवा स्कॉर्फ अनिवार्य कर दिया। “उतंराचल यूनिवर्सिटी ने अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही परम्परा को खत्म करते हुए दीक्षांत समारोह मे इस वर्ष काले कोट और काले टोपी की जगह सभी स्टूडेन्ट को भगवा पहनाकर डिग्री प्रदान की उम्मीद है, इस परंपरा का पालन ज्यादा से ज्यादा हो सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ है।”- एक फेसबुक यूजर ने ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा | जब इसकी जाँच पड़ताल की गई तो पता चला इस साल कोई दीक्षांत समारोह का आयोजन नहीं हुआ था | सोशल मीडिया यूजर्स पिछले साल यानी २०२० के आयोजन की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। उस साल भी स्टूडेंट्स के लिए सिर्फ भगवा रंग का ड्रेस कोड नहीं था बल्कि छात्रों-छात्राओं ने अलग-अलग रंग के स्कार्फ भी पहने थे। यह कार्यक्रम पिछले साल आयोजन हुआ था और इनमें मौजूद लोग भगवा के अलावा दूसरे रंगों के गमछे पहने हुए थे ।

इससे साफ़ होगया कि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में इस साल सभी छात्र-छात्राओं के भगवा स्कार्फ पहन कर डिग्री लेने का दावा भ्रामक था |


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.