ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||   

Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 29, 2025

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि भारत सरकार के आदेश के बाद पाकिस्तानियों की बड़ी संख्या में लोग भारत से भाग रहे हैं। यह दावा खासतौर पर पहलगाम आतंकी घटना के बाद किया गया था, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया और सभी पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए गए थे। वीडियो में हजारों की संख्या में लोग दिख रहे थे, जो पाकिस्तान लौट रहे थे।

क्या था दावा?

वीडियो में दावा किया गया था कि मोदी सरकार के आदेश पर पाकिस्तानियों की बड़ी संख्या भारत से भाग रही है। इसे सोशल मीडिया पर भारी संख्या में शेयर किया गया, और यह दावा किया गया कि पहलगाम आतंकी घटना के बाद पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा रहा है।

फैक्ट चेक की पड़ताल क्या कहती है?

इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने इस वीडियो की गहनता से जांच की। उन्होंने वीडियो का स्क्रीनग्रैब लेकर गूगल लेंस पर सर्च किया, जिससे पता चला कि यह वीडियो पुराना है और यह पाकिस्तानियों का नहीं है। दरअसल, यह वीडियो मुंबई के खारघर इज्तिमा का था, जो फरवरी 2025 में आयोजित हुआ था। इस इज्तिमा से लोग लौट रहे थे, और वीडियो में दिख रहे लोग पाकिस्तान के नागरिक नहीं, बल्कि भारतीय नागरिक थे।

निष्कर्ष:

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का दावा भ्रामक और गलत था। वीडियो पुराना था और इसका किसी भी हाल में पाकिस्तानियों से कोई संबंध नहीं था। यह मुंबई के इज्तिमा से जुड़े हुए लोग थे, जो फरवरी में हुए थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.