ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

क्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 13, 2024

भारत को 2 नए चुनाव आयुक्त मिल सकते हैं. अनूप चंद्र पांडे के रिटायर होने और अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे के बाद यह पद खाली है. बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता वाली एक कमेटी इस पर गौर कर रही है. इस बीच चुनाव आयोग के नाम से एक अधिसूचना वायरल हो रही है, जिसमें दो आयुक्तों की नियुक्ति की बात कही जा रही है. आइए जानते हैं इस वायरल नोटिफिकेशन का सच...

चुनाव आयोग के नाम पर वायरल हो रहा नोटिफिकेशन फर्जी है
दरअसल, चुनाव आयोग के नाम पर वायरल हो रहा यह नोटिफिकेशन फर्जी है। दावा किया जा रहा है कि दो नए चुनाव आयुक्त डाॅ. प्रियांश शर्मा एवं डाॅ. राजेश कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि दोनों अधिकारी 13 मार्च को कार्यभार संभालेंगे. हालाँकि, यह पूरा नोटिफिकेशन फर्जी है।

पीआईबी ने की पुष्टि
चुनाव आयोग ने ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की है. खास बात यह है कि इस वायरल नोटिफिकेशन को कई वेरिफाइड हैंडल्स से भी शेयर किया गया है. हालांकि, पीआईबी के फैक्ट चेक में यह बात फर्जी निकली है। सरकार द्वारा ऐसी कोई गजट अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

चुनाव की तारीख की घोषणा कब होगी?
जानकारी के मुताबिक चुनाव की तारीख का ऐलान जल्द संभव है क्योंकि आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. दरअसल, चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर का अपना आखिरी दौरा किया है. इसके बाद तारीख की घोषणा को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसके बाद संभावना है कि 15 से 17 मार्च के बीच कभी भी चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है. हालांकि, उससे पहले भी चुनाव आयोग को कमिश्नर के दोनों पद भरने हैं.


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.