ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

On This Day in History 5 Jan: आज के दिन हुआ था मुगल बादशाह शाहजहां का जन्म, क्रिकेट से भी जुड़ा है आज का इतिहास

Photo Source :

Posted On:Friday, January 5, 2024

5 जनवरी के इतिहास में कई वैश्विक घटनाएं शामिल हैं। ऐतिहासिक पुस्तकों से इस बात के प्रमाण मिलते हैं कि मुग़ल बादशाह शाहजहाँ का जन्म आज ही के दिन 5 जनवरी 1592 को हुआ था। जहाँगीर अपने बेटे शाहजहाँ का नाम अपने पिता के नाम पर 'अकबर' रखना चाहता था लेकिन अकबर ने उसका नाम 'खुर्रम' रखा। फ़ारसी में ख़ुर्रम का मतलब ख़ुशी होता है। 1627 में जब जहाँगीर की मृत्यु हो गई, तो शाहजहाँ गद्दी पर बैठा। अपने 30 साल के शासनकाल के दौरान, शाहजहाँ ने वास्तुकला पर सबसे अधिक जोर दिया। आगरा का ताज महल उस समय का एक उत्कृष्ट वास्तुशिल्प उपहार है। 22 जनवरी 1666 को शाहजहाँ की मृत्यु हो गई।

इतिहास के दूसरे भाग में हम बात करेंगे पड़ोसी देश चीन के बारे में। आज ही के दिन, 5 जनवरी, 1970 को चीन के युन्नान प्रांत में भीषण भूकंप आया था। जिसमें करीब 15000 लोगों की मौत हो गई. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 मापी गई. इस भूकंप ने चीन में भारी तबाही मचाई.

इतिहास के तीसरे भाग में हम बात करेंगे क्रिकेट के बारे में. करीब 53 साल पहले आज ही के दिन यानी 5 जनवरी 1971 को पहला वनडे क्रिकेट मैच खेला गया था. यह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 40-40 ओवर का था. यह मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी.

देश और दुनिया में 5 जनवरी का इतिहास

2014: भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया।

2009: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

2003: अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मारे गये।

2000: अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल और सांख्यिकी महासंघ द्वारा पेले को प्लेयर ऑफ़ द सेंचुरी नामित किया गया।

1993: लगभग 85,000 टन कच्चा तेल ले जा रहा एक तेल टैंकर शेटलैंड द्वीप समूह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

1941: क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी का जन्म भोपाल में हुआ।

1934: भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म।

1671: छत्रपति शिवाजी महाराज ने सलहर क्षेत्र को मुगलों से छीन लिया।

1659: खजवाह की लड़ाई में औरंगजेब ने शाह शुजा को हराया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.