ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||    सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले निय...   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 12 मई

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 11, 2021

लेडी विद द लैंपः 12 मई 1820 को आधुनिक नर्सिंग आंदोलन की जन्मदाता फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म हुआ। सेवा और करुणा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल पूरी दुनिया में 'लेडी विद द लैंप' के नाम से मशहूर हैं। समृद्ध और उच्चवर्गीय ब्रिटिश परिवार में पैदा होने के बावजूद फ्लोरेंस ने सेवा का मार्ग चुना और परिवार की कड़ी नाराजगी के बावजूद उन्होंने अभावग्रस्त लोगों की सेवा का संकल्प लिया। 1844 में उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं को सुधारने का कार्यक्रम शुरू किया। उनका सबसे प्रमुख योगदान क्रीमिया युद्ध के दौरान रहा। 1854 में उन्होंने 38 महिलाओं का एक दल घायलों की सेवा के लिए तुर्की भेजा। कहते हैं कि रात में जब चिकित्सक चले जाते थे, तब फ्लोरेंस मोमबत्ती जलाकर घायलों की सेवा के लिए उपस्थित हो जातीं। फ्लोरेंस से ही महिलाओं को नर्सिंग के क्षेत्र में काम करने की प्रेरणा मिली। हालांकि घायलों की सेवा के दौरान उन्हें गंभीर संक्रमण भी हुआ लेकिन उनका हौसला कम नहीं हुआ। इस समय किए गए उनके उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए उन्हें लेडी विद द लैंप का खिताब दिया गया। 1859 में उन्होंने सेंट थॉमस अस्पताल में नाइटिंगेल प्रशिक्षण विद्यालय की स्थापना की और उन्होंने 'नोट्स ऑन नर्सिंग' नामक पुस्तक लिखी। 1869 में महारानी विक्टोरिया ने उन्हें रॉयल रेडक्रॉस से सम्मानित किया। उन्होंने ताउम्र नर्सिंग के कार्यों को बढ़ाने और उसे आधुनिक बनाने के लिए काम किया। 90 वर्ष की आयु में 13 अगस्त 1910 को उनका निधन हो गया।
अन्य अहम घटनाएंः
1459ः राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।
1666ः पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज मुगल बादशाह औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।
1784ः पेरिस समझता प्रभावी हुआ।
1847ः विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।
1993ः हिंदी के मशहूर कवि शमशेर का निधन।
2008ः चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार लोगों की मौत। इसमें तीन लाख 74 हजार लोग घायल हुए।
2015ः नेपाल में आए भूकंप में 218 लोगों की मौत और 3500 से अधिक घायल।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.