ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||   

3 इफेक्टिव होम मेड फेस पैक

Photo Source :

Posted On:Friday, May 14, 2021

सुन्दर और साफ़ स्किन होना हर औरत चाहती है लेकिन आज कल के इतनी बिजी शेड्यूल में हम अपने चेहरे का ध्यान नहीं रख पाते है। चेहरे पर दाग धब्बे, टैनिंग इन सबकी वजह से चेहरा डल लगने लगता है। स्किनकेयर इंडस्ट्री बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है और इन सबका ध्यान काफी अच्छे तरह से रखा जा सकता है। लेकिन आज हम आपको बताने वाले है तीन ऐसे फेस पैक जिन्हे आप अपने घर पर बना सकते है और पा सकते है अपने चेहरे पर निखार :
1. नीम, बेसन और दही का फेस पैक
आप एक कटोरी में एक चम्मच दही ले और उसमे थोड़ा बेसन मिला ले। पेस्ट थिक होना चाहिए। थोड़े नीम के पत्तो को मैश करे और उसे इस पेस्ट में मिला ले। इसको चेहरे पर लगाए और 15 मिनट बाद सूखने पर धो ले। दही आपके चेहरे को सॉफ्ट बनाएगी वही नीम के पत्ते एंटीसेप्टिक के तौर पर इस्तेमाल होते है।
2. बादाम, शहद और केसर का फेस पैक
रात को 4 -5 बादाम भिगो कर रख दे और सुबह उनको छील कर उनका पेस्ट बना ले। कुछ केसर के स्ट्रैंड को दो चम्मच दूध में डाल कर रखे। कुछ देर बाद इस केसर वाले दूध को बादाम पेस्ट में मिला ले। उसमे 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा नीमू का रस डालें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए और 15 मिनट बाद धो ले। आपके चेहरे पर अलग ही ग्लो नजर आएगा।
3. केला और दही का फेस पैक
एक केला ले और उसे छील कर मैश कर ले। उसमे एक चम्मच दही डाल ले। इसमें एक चम्मच शहद और थोड़ा नीम्बू का रस दाल कर अच्छे से मिला ले। इसको अपने चेहरे और गर्दन दोनों पर लगाए और 15 - 20 मिनट के बाद पानी से अच्छे से धो ले।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.