ताजा खबर
‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||   

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर एफआईआर दर्ज करवाने वाली महिला की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 27, 2024

मुंबई, 27 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर एफआईआर दर्ज करवाने वाली महिला की बीते दिन मौत हो गई। वह लंग कैंसर की मरीज थीं। हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला रात हुलिमावु के हॉस्पिटल पहुंची थी। 53 साल की इस महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन इलाज नहीं मिलने के चलते उसने दम तोड़ दिया। इस महिला ने 15 मार्च को बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में पूर्व CM के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो और 354 (A) के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि कर्नाटक डीआईजी ने मामले को एडीजीपी के तहत सीआईडी को सौंप दिया था।

तो वहीं, FIR के मुताबिक पीड़ित लड़की 2 फरवरी उसके साथ हुए यौन उत्पीड़न के एक मामले में येदियुरप्पा से मदद मांगने बेंगलुरु में उनके डॉलर्स कॉलोनी स्थित घर गई थी। तभी उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न किया। जब पीड़िता कमरे से बाहर भागी तो उसने अपनी मां से कथित छेड़छाड़ के बारे में बताया। पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई थी। हालांकि, मामला सामने आने के बाद येदियुरप्पा के ऑफिस ने कुछ दस्तावेज जारी किए थे। इनमें बताया गया था कि FIR करने वाली महिला अब तक अलग-अलग लोगों पर 53 केस कर चुकी है। महिला ने आरोप लगाया था कि जब उसने येदियुरप्पा से इस बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था कि वह जांच कर रहे थे कि लड़की के साथ रेप हुआ है या नहीं। बाद में येदियुरप्पा ने कथित तौर पर माफी मांगी थी और महिला से मामले के बारे में किसी को नहीं बताने को कहा था। साथ ही, येदियुरप्पा ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप पर कहा था, कुछ दिन पहले एक महिला मेरे घर आई थी। वह रोते हुए कह रही थी कि कुछ समस्या है। मैंने उससे पूछा कि मामला क्या है और मैंने खुद पुलिस को फोन किया कमिश्नर को मामले की जानकारी दी और उनसे उसकी मदद करने को कहा। बाद में महिला मेरे खिलाफ बोलने लगी। मैंने ही यह मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंचाया। पुलिस ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। देखते हैं आगे क्या होता है। मैं ये नहीं कह सकता इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है। मैंने पीड़ित की पैसों से मदद की थी। FIR का समय संदिग्ध है, क्योंकि ये चुनाव से ठीक पहले हुई।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.