ताजा खबर
‘सजन रे’ के साथ शुरू हुआ नोरा फतेही का नया I-Pop सफर   ||    सोनम कपूर के न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक, रिया कपूर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल   ||    रामायण में भगवान राम बनने से पहले रणबीर कपूर ने क्यों कहा था ‘ना’, जानिए पूरी कहानी   ||    रामायण के लिए रणबीर कपूर ही क्यों? नितेश तिवारी ने बताया खास कारण   ||    रजत दलाल की ड्रीमी वेडिंग ने जीता दिल, मिस्ट्री ब्राइड बनी चर्चा का विषय   ||    राजा शिवाजी का दमदार टीज़र रिलीज   ||    सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||   

पति के IPL में सट्टा खेलने से परेशान होकर पत्नी ने किया सुसाइड, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 26, 2024

मुंबई, 26 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक महिला ने अपने पति के IPL में सट्टा खेलने से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि इंजीनियर दर्शन बाबू की पत्नी रंजीता का शव बीते दिनों उनके घर पर छत से लटका मिला। रंजीता ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने उधार देने वाले लोगों की धमकियों के बारे में विस्तार से बताया है। पुलिस ने इस नोट की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। NDTV के मुताबिक रंजीता के पति दर्शन ने IPL में सट्टा लगाने के लिए 13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। वे लोग पैसा मांगने के लिए उनके घर आकर धमकी देते थे। इससे परेशान होकर रंजीता ने सुसाइड किया।

वहीं, रंजीता के पिता वेंकटेश ने बताया कि मेरी बेटी की दर्शन बाबू से 2020 में शादी हुई थी। दर्शन होसादुर्गा में लघु सिंचाई विभाग में इंजीनियर है। रंजीता को उसके IPL में सट्टा लगाने की लत का 2021 में पता चला था। दर्शन ने 2021 से 2023 तक IPL में सट्टा लगाया। उसने 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था और पूरी रकम सट्टे में लगा दी। सट्टे में 1.5 करोड़ रुपए हारने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। हालांकि, दर्शन ने किसी तरह 1 करोड़ रुपए चुका दिए थे, लेकिन उसे 84 लाख रुपए अभी और देने थे। रंजीता के पिता ने बताया कि 84 लाख रुपए चुकाने के लिए रंजीता और दर्शन के पास धमकी भरे फोन आते थे। कई बार तो पैसे मांगने वाले उनके घर तक आ जाते थे। इससे नाराज होकर ही रंजीता ने आत्महत्या का कदम उठाया। रंजीता के पिता ने ये भी कहा कि दर्शन को सट्टेबाजी में उतारने के पीछे भी वही लोग हैं, जिन्होंने उसे करोड़ों की रकम उधार दी थी। उन लोगों ने दर्शन से कहा था कि यह अमीर बनने का आसान तरीका है। सिक्योरिटी के लिए उन्होंने दर्शन से ब्लैंक चैक भी लिए थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.