ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

Weather Update : दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, IMD ने जारी की ये चेतावनी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 29, 2023

देश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई है तो दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है. दिल्ली एनसीआर में आज और कल भी बारिश की संभावना है. हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. एक तरफ जहां बारिश और ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है, वहीं दूसरी तरफ लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिली है.

राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी हुई और यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहेगा. बुधवार को आसमान में बादल और हल्की धूप का मिश्रण रहेगा, जबकि दिन में किसी भी समय बारिश संभव है। मौसम विभाग ने कहा है कि ठंड बढ़ने का कारण मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी है. हालिया पश्चिमी विक्षोभ बारिश ला रहा है। पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित राज्यों में बारिश की संभावना है.

जानिए दिल्ली NCR में कैसा रहेगा मौसम

बुधवार सुबह दिल्ली एनसीआर में हल्का कोहरा और बादल छाए रहेंगे। यहां रात के वक्त हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी. बताया जा रहा है कि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. मंगलवार के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी और पश्चिमी एमपी, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में गरज के साथ मध्यम बारिश की उम्मीद है, जबकि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.