ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||    सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले निय...   ||   

जोधपुर में वंदे भारत डिपो विस्तार योजना को मंजूरी, बनेगा हाई स्पीड रेल का नया केंद्र, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 27, 2025

मुंबई, 27 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जोधपुर में बन रहे वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो के विस्तार को मंजूरी मिल गई है। अब वंदे भारत स्लीपर समेत सभी सेमी हाई स्पीड ट्रेनों की सर्विसिंग और मेंटेनेंस जोधपुर में ही संभव होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को 195 करोड़ रुपये की इस परियोजना को स्वीकृति दी। इसके तहत एक अत्याधुनिक वर्कशॉप और विश्वस्तरीय ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना भी होगी, जो भविष्य की रेलवे आवश्यकताओं को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है। इस बजट से न केवल स्लीपर वंदे भारत डिपो का विस्तार किया जाएगा, बल्कि तकनीकी प्रशिक्षण के लिए एक आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर भी तैयार होगा। इससे इंजीनियरों और सहायक कर्मचारियों को उच्चस्तरीय तकनीक और मशीनरी का प्रशिक्षण जोधपुर में ही मिलेगा।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि भगत की कोठी वाशिंग लाइन के पास पहले चरण में 167 करोड़ रुपये की लागत से डिपो निर्माण जारी है। दूसरे चरण में बहुद्देशीय और आवासीय ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण प्रस्तावित है, जहां सभी वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव और स्टाफ प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। रेल मंत्री की ओर से इस बजट को मंजूरी मिलना उत्तर पश्चिम रेलवे के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।

जोधपुर में ट्रेनिंग सेंटर और डिपो शुरू होने से यह शहर हाई स्पीड रेल नेटवर्क का महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा। परियोजना के दूसरे चरण में कई नई तकनीकी और परिचालन सुविधाओं का भी विस्तार होगा। इसमें कवर्ड वर्कशॉप, ओएचई सुविधा युक्त पिटलाइन, पिट व्हील अनुरक्षण और विभिन्न सर्विस बिल्डिंगों का निर्माण शामिल है।

इस परियोजना के पूरा होने से एक ही स्थान पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की उन्नत तकनीक से देखभाल की जा सकेगी। इससे सुरक्षा और परिचालन क्षमता में सुधार होगा, साथ ही हाई स्पीड रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। डिपो और वर्कशॉप के निर्माण से क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में भगत की कोठी स्थित वंदे भारत डिपो परियोजना का शिलान्यास किया था। अब इसके दूसरे चरण की शुरुआत से जोधपुर देश के हाई स्पीड रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में एक अहम स्थान हासिल करने जा रहा है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.