ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, बीजेपी इस बार चखेगी दक्षिण से सफलता का स्वाद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, March 31, 2024

मुंबई, 31 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में कहा कि देश में विपक्षी नेताओं की तरफ से अपोजिशन को कमजोर करने की बात कही जा रही है। इस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि विपक्ष कमजोर हो या मजबूत, क्या ये हमारी जिम्मेदारी है? जब हमारी दो सीटें थीं और हमारी पार्टी की कमजोर स्थिति थी, तब किसी ने भी हमें सहानुभूति नहीं दी थी। अब मेरे दिमाग में कोई संशय नहीं है। भाजपा की अगुआई वाला NDA 400 का आंकड़ा पार करेगा। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, क्योंकि हमारी सरकार ने 10 साल में ठोस काम किया है।

केंद्रीय मंत्री ने (केंद्र सरकार जांच एजेंसियों (ED, CBI) को हथियार की तरह इस्तेमाल कर विपक्ष को कमजोर कर रही है) इस आरोप को ख़ारिज करते हुए कहा कि बीजेपी के विरोधियों को इस तरह की बातें करने की बजाय लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करनी चाहिए। भाजपा आज जितनी मजबूत है, उसके लिए बीते सालों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। बीजेपी को 370 और NDA को 400 से ज्यादा सीटें कैसे मिलेंगी, इस पर गडकरी ने कहा कि इसके लिए आपको राज्यवार विश्लेषण की जरूरत नहीं है। बीजेपी इस बार दक्षिण से सफलता का स्वाद चखेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 10 साल में दक्षिण और नॉर्थ-ईस्ट में जबरदस्त काम किया है। इसके नतीजे मिलने शुरू हो गए हैं। नितिन गडकरी के मुताबिक, टीवी मीडिया में जिसकी TRP ज्यादा होती है, उसे ज्यादा एडवर्टाइजमेंट, जिसकी TRP कम होती है, उसे कम विज्ञापन मिलते हैं। आज हम सत्ताधारी पार्टी हैं, इसलिए हमें ज्यादा डोनेशन मिले। अगर कल कोई और पार्टी सत्ता में आती है तो उसे ज्यादा डोनेशन मिलेगा। इलेक्टोरल बॉन्ड पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता, क्योंकि ये मुद्दा कोर्ट में है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सभी राजनीतिक दलों को साथ आना चाहिए। कुछ देशों में सरकार राजनीतिक दलों को पैसा देती है। मेरा मानना है कि हमारे पास भी कुछ विकल्प होना चाहिए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.