ताजा खबर
‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||   

ट्रम्प ने कहा, मस्क अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बन सकते, संविधान ने उन्हें ऐसा करने से रोका, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, December 23, 2024

मुंबई, 23 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से विपक्षी नेता आरोप लगा रहे हैं कि इस सरकार में राष्ट्रपति की असल ताकत इलॉन मस्क के पास होगी। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आने वाले वक्त में मस्क अमेरिका के राष्ट्रपति बन सकते हैं। ट्रम्प ने इस तरह की सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। ट्रम्प का कहना है कि इलॉन मस्क कभी अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बन सकते। ट्रम्प ने रविवार को एरिजोना के एक इवेंट में कहा, मैं आपको बता सकता हूं कि मस्क राष्ट्रपति नहीं बनने वाले हैं। वो दक्षिण अफ्रीका में पैदा हुए हैं। वह इस देश में पैदा नहीं हुए।

अलजजीरा के मुताबिक ट्रम्प ने मस्क की तारीफ करते हुए कहा कि उनके राजनीति विरोधी लगातार यह झूठ फैला रहे हैं कि इस सरकार में राष्ट्रपति की असल ताकत इलॉन मस्क के पास होगी। मस्क के आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति बनने का भी कोई खतरा नहीं है, क्योंकि संविधान ने उन्हें ऐसा करने से रोका है। अमेरिका के संविधान के मुताबिक सिर्फ अमेरिका में पैदा हुआ अमेरिकी नागरिक ही देश का राष्ट्रपति बन सकता है। आपको बता दें, पिछले हफ्ते राजनीति उथल पुथल के बीच अमेरिका में अस्थाई फंडिंग बिल पहली बार में संसद से पास नहीं हो पाया था, जिससे 23 लाख कर्मचारियों की सैलरी पर संकट आ गया था। तब कुछ मीडिया आउटलेट्स ने इसके लिए मस्क को दोषी माना था और उन पर देश को बंधक बनाने का आरोप लगाया था। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों का भी कहना था कि भले ही ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, लेकिन असली ताकत मस्क के हाथों में आ गई है। हालांकि, सरकारी शटडाउन से कुछ देर पहले ये बिल पास हो गया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.