ताजा खबर
‘सजन रे’ के साथ शुरू हुआ नोरा फतेही का नया I-Pop सफर   ||    सोनम कपूर के न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक, रिया कपूर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल   ||    रामायण में भगवान राम बनने से पहले रणबीर कपूर ने क्यों कहा था ‘ना’, जानिए पूरी कहानी   ||    रामायण के लिए रणबीर कपूर ही क्यों? नितेश तिवारी ने बताया खास कारण   ||    रजत दलाल की ड्रीमी वेडिंग ने जीता दिल, मिस्ट्री ब्राइड बनी चर्चा का विषय   ||    राजा शिवाजी का दमदार टीज़र रिलीज   ||    सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||   

राष्ट्रपति मुर्मू की आंखों से बहने लगे आंसू, देहरादून में दिव्यांग बच्चों ने बर्थडे पर गाना गाया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 20, 2025

मुंबई, 20 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज 67वां जन्मदिन है, जिसे उन्होंने उत्तराखंड के दौरे के दौरान बेहद भावुक माहौल में मनाया। राष्ट्रपति इन दिनों तीन दिवसीय यात्रा पर उत्तराखंड में हैं। गुरुवार शाम जब वह देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना पहुंचीं, तो उनके स्वागत में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी दौरान राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ सशक्तिकरण संस्थान (NIVH) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की, जहां दिव्यांग बच्चों ने उन्हें एक अनोखे अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी। बच्चों ने उनके सामने जब 'बार-बार ये दिन आए' और 'हैप्पी बर्थडे टू यू' जैसे गीत गाए, तो राष्ट्रपति मुर्मू भावुक हो उठीं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। वह मंच पर ही रोने लगीं, जिसे देख पीछे खड़े सुरक्षा कर्मी ने उन्हें रुमाल दिया। कुछ देर तक उन्होंने रुमाल से आंसू पोंछे और फिर बच्चों की ओर मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया। यह दृश्य मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी को भावुक कर गया।

राष्ट्रपति ने इस मौके पर बच्चों को चश्मा भेंट कर सम्मानित भी किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि इस विशेष दिन को इन बच्चों के साथ मनाकर वह अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के गीत सिर्फ गले से नहीं बल्कि दिल से निकले थे और उन्हें ऐसा लगा जैसे सरस्वती स्वयं इन बच्चों के कंठ में विराजमान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईश्वर जब किसी को कोई कमी देता है, तो उसे कोई विशेष प्रतिभा भी देता है जो उसे दुनिया से अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी और लिखा कि उनका जीवन और नेतृत्व देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू की समाज के गरीब और वंचित वर्गों के लिए सेवा भावना हमेशा मार्गदर्शक बनी रहेगी और ईश्वर उन्हें लंबी व स्वस्थ जीवन दे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें सेवा और सादगी की प्रतीक बताया। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ से उनके यशस्वी जीवन की कामना की।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.