ताजा खबर
‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||   

बर्फबारी से श्रीनगर लेह हाईवे बंद, बारिश से दिल्ली में 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 28, 2024

मुंबई, 28 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और तनमार्ग में बर्फबारी के कारण फंसे 68 टूरिस्ट को शुक्रवार देर रात सेना ने रेस्क्यू किया। आर्मी ने बताया कि अचानक हुई भारी बर्फबारी और सड़कों के बंद होने के कारण 30 महिलाओं और 8 बच्चों समेत 68 लोग घाटी में फंस गए थे। उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। उन्हें शेल्टर और दवाएं भी दी गईं। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे और मुगल रोड बंद हो गया। श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर 2,000 वाहन फंस गए। भारी बर्फबारी के कारण शनिवार सुबह श्रीनगर एयरपोर्ट पर 80% उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं घने कोहरे के चलते दिल्ली में 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कश्मीर में भारी बर्फबारी की वजह से सड़कें बंद हैं। ऐसे में पुलवामा पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव को पैदल काजीपोरा, बडगाम तक पहुंचाया। दिल्ली में 24 घंटे में 9.1mm बारिश दर्ज की गई। यह पिछले 15 साल में दिसंबर महीने की सबसे ज्यादा बारिश रही।

वहीं, राजस्थान के अजमेर में भी दिसंबर महीने में पिछले 24 घंटे के दौरान 21.4mm से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई। यह पिछले 14 साल में दिसंबर की सबसे ज्यादा बारिश है। UP के मुजफ्फरपुर में तेज बारिश के कारण एक मकान गिर गया, जिससे महिला की मौत हो गई। बारिश और ठंड के कारण गाजियाबाद-मेरठ में 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। MP के कई जिलों में बारिश हुई। रतलाम, मंदसौर, बैतूल, आलीराजपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। वहीं, मौसम विभाग ने आज 3 राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल है। इसके अलावा 8 राज्यों में बारिश की संभावना भी जताई है। इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में आंधी-तूफान और बिजली चमकने का भी अलर्ट है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.