ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

राजस्थान में वंदे भारत ट्रैन को किसी ने डीरेल करने की कोशिश, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 2, 2023

मुंबई, 02 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उदयपुर से जयपुर रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को बदमाशों ने पटरी से उतारने की कोशिश की। बदमाशों ने ट्रैक पर पत्थर और लोहे के सरिए रख दिए थे। समय रहते लोको पायलट ने अनहोनी को भांप लिया और ट्रेन को रोक दिया। मामला भीलवाड़ा से करीब 40 किमी पहले सोनियाणा व गंगरार रेलवे स्टेशन के बीच का है। जानकारी अनुसार, वंदे भारत ट्रेन उदयपुर से सुबह रवाना होकर चित्तौड़गढ़ पहुंची थी। चित्तौड़गढ़ से करीब 9.30 बजे भीलवाड़ा के लिए निकली थी। इस बीच रास्ते में सोनियाणा व गंगरार रेलवे स्टेशन के बीच लोको पायलट को पटरियों में कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई। लोको पायलट ने ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगा रोक दिया। ट्रेन से उतरकर देखा तो करीब 50 फीट की पटरी पर टुकड़ों-टुकड़ों में पत्थर और सरिए लगे हुए थे।

लोको पायलट ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस के साथ ही रेलवे के तमाम अधिकारी पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ शरारती लोगों ने इस तरह की हरकत की है। दो युवकों को हिरासत में भी लिया गया है। मामले की रेलवे पुलिस जांच कर रही है। आपको बता दे, उदयपुर से जयपुर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के साथ ये 8 दिन में दूसरी घटना है। कुछ दिन पहले ही ट्रेन पर एक युवक ने पत्थर मारकर कांच तोड़ दिए थे। घटना गंगरार (भीलवाड़ा) के मेवाड़ कॉलेज के पास हुई थी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.