ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

सुप्रीम कोर्ट में अपॉइंट किया गया साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटर, अब मूक-बधिर वकील भी लड़ सकेंगे केस, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, October 6, 2023

मुंबई, 06 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने बड़ी घोषणा की है। सुप्रीम कोर्ट में साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटर अपॉइंट किया गया है। इससे मूक बधिर वकील भी सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ सकेंगे। इंटरप्रिटर उनकी साइन लैंग्वेज को समझकर उनके तर्कों को कोर्ट को समझाएगा। दरअसल, 22 सितंबर को पहली बार एक मूक-बधिर वकील सारा सनी ने सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा था। उस दौरान उनके इंटरप्रिटर सौरभ रॉय चौधरी थे, जिन्होंने सारा के इशारों को समझकर कोर्ट को बताया था। सारा का केस दिव्यांगों (PwD) के अधिकारों से जुड़ा हुआ था। इसी सुनवाई में CJI चंद्रचूड़ ने कहा था कि वे कॉन्स्टिट्यूशन बेंच की सुनवाई के लिए एक इंटरप्रिटर चाहते हैं।

तो वहीं, सारा के मामले की सुनवाई CJI चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने 22 सितंबर को की थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सारा के इंटरप्रेटर सौरभ को अपना वीडियो ऑन रखने की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन जिस तेजी से वे सारा के इशारों को समझकर कोर्ट को बता रहे थे, उससे जाहिर ही नहीं हो रहा था कि सारा अपनी बात इशारों में कह रही हैं। ऐसे में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता सहित सुनवाई के लिए वर्चुअली जुड़े सभी लोगों को सौरभ को देखने की उत्सुकता हुई। इसके बाद कोर्ट ने सौरभ को भी वीडियो ऑन करने की इजाजत दे दी। सुनवाई खत्म होने के बाद सभी ने सौरभ के काम की तारीफ भी की। वहीं, वकील सारा ने सौरभ और CJI की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि CJI खुले विचारों वाले शख्स हैं, उनकी वजह से दिव्यांगों के लिए नए मौके पैदा हुए हैं। मामले की सुनवाई के लिए मैं वहां नहीं थी। इसलिए मेरी सीनियर संचिता ने केस की सुनवाई वर्चुअली करने की व्यवस्था की। वे साबित करना चाहती थीं कि दिव्यांग लोग भी किसी से पीछे नहीं हैं। साथ ही, पिछले साल CJI ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में कॉम्प्रिहेंसिव एक्सेसिबिलिटी ऑडिट के लिए कमेटी बनाई थी। उनके इस कदम का उद्देश्य न्याय प्रणाली को सुलभ बनाना और स्पेशल लोगों की चुनौतियों को समझना था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.