ताजा खबर
‘सजन रे’ के साथ शुरू हुआ नोरा फतेही का नया I-Pop सफर   ||    सोनम कपूर के न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक, रिया कपूर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल   ||    रामायण में भगवान राम बनने से पहले रणबीर कपूर ने क्यों कहा था ‘ना’, जानिए पूरी कहानी   ||    रामायण के लिए रणबीर कपूर ही क्यों? नितेश तिवारी ने बताया खास कारण   ||    रजत दलाल की ड्रीमी वेडिंग ने जीता दिल, मिस्ट्री ब्राइड बनी चर्चा का विषय   ||    राजा शिवाजी का दमदार टीज़र रिलीज   ||    सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||   

मुंबई में धूल भरी आंधी के बाद हुई बारिश, बिलबोर्ड गिरने से फंसे 67 लोग, NDRF ने किया रेस्क्यू, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 13, 2024

मुंबई, 13 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुंबई में धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई। दिन भर अंधेरा छाया रहा। इसके चलते घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 59 लोग जख्मी हो गए। NDRF के मुताबिक, बिलबोर्ड गिरने से फंसे 67 लोगों का रेस्क्यू किया गया। बचाव कार्य फिलहाल जारी है। वहीं, मौसम में आए बदलाव का मुंबई एयरपोर्ट के ऑपरेशन पर असर पड़ा। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट किया गया, जबकि कुछ का समय बदल गया। मेट्रो, लोकल रेल सर्विस भी प्रभावित हुई। हालांकि, दो घंटे बाद फिर से सेवाएं शुरू हो गईं। मुंबई के घाटकोपर, बांद्रा, कुर्ला, धारावी, दादर,माहिम, मुलुंड और विक्रोली में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इनके अलावा, मुंबई के उपनगर ठाणे, अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्लासनगर में भी धूल भरी आंधी चली। यहां 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रह सकता है। पालघर और ठाणे जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिर सकती है।

वहीं, देश में आंधी-बारिश और ओले का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों के कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। राजस्थान में 16 मई तक बरसात का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि आज देश के 25 राज्यों में बारिश होगी। इनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार और झारखंड भी शामिल हैं। साथ ही नॉर्थ-ईस्ट के 7 राज्य भी शामिल हैं। बारिश के चलते राज्यों में हीटवेव का असर लगभग खत्म हो गया है, लेकिन गर्मी का असर बरकरार है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में रविवार को तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 3 दिन बाद हीटवेव की संभावना है। रविवार को देश में सबसे ज्यादा तापमान मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.