ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची महाराष्ट्र, X अकाउंट पर दीं 5 गारंटियां, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 14, 2024

मुंबई, 14 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय महाराष्ट्र में हैं। इसी दौरान राहुल ने अपने X अकाउंट पर 5 गारंटियां दीं। राहुल ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग के तहत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देंगे। साथ ही स्थायी कृषि ऋण माफी आयोग बनाएंगे। पहले राहुल ने नासिक में रोड शो किया था। त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन किए। इससे पहले राहुल ने न्याय यात्रा के दौरान देवघर में बैद्यनाथ धाम, वाराणसी में काशी विश्वनाथ और उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए थे। उसके बाद नासिक की कृषि उत्पन्न बाजार समिति में राहुल की सभा आयोजित की गई थी। इसमें NCP प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत भी मौजूद रहे। राहुल ने कहा कि जब तक कोई व्यक्ति किसान के दुख को नहीं समझता, किसान की मेहनत की इज्जत नहीं करता, तब तक वह किसान की मदद नहीं कर सकता। हमारी सरकार के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे। आपको ये लगेगा कि दिल्ली में किसानों की रक्षा करने वाली सरकार है।

तो वहीं, इस मौके पर संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी आम लोगों की बात सुनते हैं, उन पर अपनी बातें नहीं थोपते हैं। पहले हम कहते थे, इंदिरा गांधी आई हैं, नई रोशनी लाई हैं। आज के समय में भारत और महाराष्ट्र के लिए वह रोशनी राहुल गांधी हैं। आपको बता दें, भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी। यात्रा का करीब 6700 किलोमीटर लंबा मार्च 15 मार्च को ठाणे में एंट्री करेगा। ठाणे प्रवास के दौरान राहुल गांधी मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज और समाज सुधारक बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि देंगे। 16 मार्च को चैत्यभूमि में एक सभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र अव्हाड के मुताबिक यात्रा 17 मार्च को मुंबई में एक रैली के साथ समाप्त होगी। कांग्रेस ने शरद पवार को भी सार्वजनिक बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.