ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||   

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में निकाली पहली रैली, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 14, 2024

मुंबई, 14 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में पहली रैली की। इस रैली में हरियाणा की जीटी रोड बेल्ट पर लगते 6 जिलों की 23 विधानसभा सीटों के उम्मीदवार भी मौजूद रहे। ये करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कैथल के थे। आपको बता दें, हरियाणा चुनाव को लेकर 12 सितंबर को नामांकन खत्म हो चुके हैं। अब 5 अक्टूबर को वोटिंग और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पीएम ने हरियाणा के लोगों को चेताया कि अगर यहां कांग्रेस की सरकार आई तो इसकी हालत भी हिमाचल जैसी हो जाएगी। जहां सरकार के पास कर्मचारियों को सैलरी देने के पैसे नहीं हैं। यहां तक कि सीएम और मंत्रियों को अपनी सैलरी छोड़नी पड़ रही है।

यहाँ नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा हरियाणा से बेहतर कौन जानता है। हरियाणा में जब-जब कांग्रेस की सरकार आती है तो दलितों का जीना मुश्किल हो जाता है। 2005 में गोहाना में कितना बड़ा कांड हुआ, मिर्चपुर कांड हुआ। 2012 में जो हुआ, उसे याद करके रूह कांप जाती है। तब मैंने यह कहा था कि दिल्ली के शाही परिवार और पूर्व सीएम हुड्‌डा के मुंह पर ताले गए थे। मैं एक और बात बताऊंगा, कांग्रेस में एक अंदरूनी महाभारत चल रही है। जिस तरह यहां एक परिवार को आगे बढ़ाकर कांग्रेस राजनीति कर रही है, वह पूरा दलित समाज देख रहा है। भाजपा की सरकार पूरी ईमानदारी से लोगों के विकास में जुटी हुई है। जब यहां कांग्रेस की सरकार थी, तब खर्ची और पर्ची के बिना नौकरी नहीं मिलती थी। भाजपा ने इस खेल को खत्म कर दिया है। इसकी प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। भाजपा की सरकार ने पूरी ईमानदारी से डेढ़ लाख नौकरियां दीं। हमारे मुख्यमंत्री 25 हजार और नौकरियां देने जा रहे हैं, लेकिन हरियाणा कांग्रेस के भर्ती रोकों गैंग ने अड़ंगा लगा दिया।

नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार आने का मतलब है कि सबका साथ सबका विकास। गांधी जी हमेशा से सत्य की वकालत करते थे, आजादी के कुछ वर्षों तक कांग्रेस पर गांधी जी के आदर्शों का असर रहा, लेकिन आज की कांग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप बन गई है। कांग्रेस को झूठ बोलने पर अब शर्म नहीं आती। कांग्रेस हर रोज एक नया झूठ बोलती है। कांग्रेस देश की एकता पर लगातार हमला कर रही है। कांग्रेस देश पर नक्सलवाद थोप रही है। वह कालखंड, जिसके कारण हरियाणा की अनेक माताओं को अपनी संतान गंवानी पड़ी थी। आप मुझे बताएं क्या कांग्रेस को आर्टिकल 370 वापस लाने देंगे क्या। साथियों कांग्रेस के लिए तुष्टीकरण ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। आज तो हालात यह हो गए हैं कि कांग्रेस के राज में कर्नाटक में गणपति को भी सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। पूरा देश आज गणेश उत्सव मना रहा है, और कांग्रेस विघ्नहर्ता की पूजा में भी विघ्न डाल रही है। तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.