ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

भोपाल में सांसद आलोक शर्मा के बयान पर सियासी घमासान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 25, 2025

मुंबई, 25 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भोपाल से भाजपा सांसद आलोक शर्मा का विवादित बयान सामने आया है। करोंद इलाके में आयोजित एक मटकी फोड़ कार्यक्रम में मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह भोपाल मुसलमानों का नहीं है, बल्कि यह सम्राट अशोक, प्रतिहार वंश, चंद्रगुप्त मौर्य, राजा भोज परमार वंश और रानी कमलापति का भोपाल है। आलोक शर्मा ने लोगों से सनातन संस्कृति की रक्षा करने की अपील भी की। उन्होंने अपने संबोधन में शारिक मछली से लेकर प्यारे मियां तक का जिक्र किया और कहा कि लव जिहाद को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सांसद के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि आलोक शर्मा की सोच संविधान विरोधी और देश विरोधी है। उन्होंने कहा कि भोपाल न सिर्फ मध्यप्रदेश का है, बल्कि पूरे देश के हर नागरिक का है। पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि सांसद की बुद्धि पर तरस आता है, ये सांसद बने हैं या सिर्फ बयानबाज बने हैं। वहीं भाजपा की ओर से आलोक शर्मा के बयान का समर्थन किया गया। राज्य के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि नवाबों और मुगलों ने भोपाल पर कब्जा किया था, लेकिन इस शहर पर उनका कोई अधिकार नहीं है। यह शहर नवाबों का नहीं बल्कि राजा भोज और रानी कमलापति का है। इससे पहले भी भाजपा नेताओं की ओर से भोपाल के नवाबों को लेकर विवादित बयान दिए जा चुके हैं। नगर निगम के सभापति ने नवाब को गद्दार करार दिया था, जिस पर काफी हंगामा हुआ था। अब आलोक शर्मा का यह बयान एक बार फिर राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.