ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||   

CJI के घर जाने पर पहली बार PM ने कहा, गणेश पूजन में गया तो कांग्रेस का इकोसिस्टम भड़का, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 17, 2024

मुंबई, 17 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 74वें जन्मदिन पर भुवनेश्वर में 11 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजन में शामिल होने को लेकर जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, गणेश पूजन में गया तो कांग्रेस के इकोसिस्टम के लोग भड़क उठे। बांटों और राज करो की नीति पर चलने वाले अंग्रेजों को गणेश उत्सव खटकता था। आज समाज को बांटने और तोड़ने में लगे सत्ता के भूखे लोगों को गणेश पूजा से परेशानी हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन पर अपनी मां को भी याद किया। उन्होंने कहा, आज आदिवासी परिवार के पीएम आवास पर गया था। हर साल जन्मदिन पर मां से आशीर्वाद लेने जाता था, वो मुझे गुड़ खिलाती थीं। आज मां नहीं हैं, लेकिन इस बार एक आदिवासी मां ने मुझे खीर खिलाई।

प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे भुवनेश्वर पहुंचे। यहां राज्यपाल रघुवर दास और मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भुवनेश्वर में सुभद्रा योजना शुरू की। साथ ही 800 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मोदी ने सुभ्रद्रा योजना लॉन्च की। यह एक वित्तीय सहायता योजना है, जिसका नाम भगवान जगन्नाथ और भगवान बलभद्र की बहन सुभद्रा के नाम पर रखा गया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार 21-60 साल की महिलाओं को 2024-25 और 2028-29 के बीच 5 सालों के दौरान 50,000 रुपए देगी। हर साल 10,000 रुपए दो किस्तों में सीधे उनके खातों में जमा किए जाएंगे। इस योजना में 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ने की उम्मीद है। सुभद्रा योजना के बाद PM मोदी ने 10 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में आज फंड ट्रांसफर किए। साथ ही देशभर के 2,800 करोड़ रुपए के रेलवे प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास किया। उन्होंने 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। मोदी ने 14 राज्यों के प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लगभग 10 लाख लाभार्थियों को मदद राशि की पहली किस्त भी जारी की। इसके अलावा उन्होंने पीएम आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के 26 लाख लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियां सौंपी। मोदी ने प्रधानमंत्री आवास+2024 ऐप भी लॉन्च किया। साथ ही आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए ऑपरेशन गाइडलाइन भी लॉन्च की।

मोदी ने कहा, बांटों और राज करो की नीति पर: जब सत्ता की भूख में अंग्रेज देश को बांटने में लगे थे, तब बांटों और राज करो उनका हथियार बन गया ​था। तब लोकमान्य तिलक ने गणेश उत्सव के जरिए भारत की आत्मा को जगाया था। बांटों और राज करो की नीति पर चलने वाले अंग्रेजों की नजरों में उस समय भी गणेश उत्सव खटकता था, आज भी समाज को बांटने और तोड़ने में लगे सत्ता के भूखे लोगों को गणेश पूजा से परेशानी हो रही है। महिला सशक्तिकरण पर: भारत में महिला सशक्तिकरण का एक और प्रतिबिंब है- प्रधानमंत्री आवास योजना। इस योजना के कारण अब छोटे से छोटे गांव में संपत्ति महिलाओं के नाम होने लगी है। कोई भी देश, कोई भी राज्य तभी आगे बढ़ता है, जब उसके विकास में उसकी आधी आबादी यानी हमारी नारी शक्ति की बराबर भागीदारी होती है। इसलिए महिलाओं का बढ़ता सामर्थ्य ओडिशा के विकास का मूल मंत्र होने वाला है। सरकार के 100 दिन पर: आज सरकार के 100 दिन हुए हैं। इस दौरान गरीब, किसान और नौजवान के लिए बड़े-बड़े फैसले लिए गए हैं। हाल में ही धान किसानों, तिलहन और प्याज किसानों के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। विदेशी तेल के आयात पर शुल्क बढ़ाया गया है, ताकि देश के किसानों से ज्यादा कीमत पर खरीद हो। इसके अलावा बासमती के निर्यात पर लगने वाला शुल्क घटाया गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.