ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने कश्मीर की तीन लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशी उतारने का किया फैसला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 3, 2024

मुंबई, 03 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। I.N.D.I.A में शामिल महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने कश्मीर की तीन लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। महबूबा मुफ्ती ने कहा, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कश्मीर की तीनों सीटों पर चुनाव लड़ने का एकतरफा फैसला किया है। हम भी इन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। जम्मू की दो सीटों पर चुनाव लड़ने पर जल्द ही फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अनंतनाग-राजौरी से मियां अल्ताफ को अपना उम्मीदवार बनाया है। उमर अब्दुल्ला ने हमारे लिए कोई विकल्प नहीं छोड़ा। इसलिए हमने ये फैसला किया।

मुफ्ती ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दलों का एकजुट रहना समय की मांग है। लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस नेतृत्व का रवैया दुखदायी है। मुंबई में I.N.D.I.A की बैठक हुई थी। मैंने कहा था फारूक अब्दुल्ला हमारे वरिष्ठ नेता हैं। वह सीट बंटवारे पर फैसला लेंगे और न्याय करेंगे। मुझे उम्मीद थी कि वे अपने निजी हितों को एक तरफ रख देंगे। लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कश्मीर में सभी तीन सीटों पर एकतरफा चुनाव लड़ने का फैसला किया। नेशनल कॉन्फ्रेंस को यही निर्णय लेना था तो हमसे बात करते। कश्मीर के लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए उनके पास PDP से बेहतर आवाज है, तो उन्हें दो महीने पहले मुझे बताना चाहिए था कि वे खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं। अगर ऐसा होता तो हम अपने प्रत्याशी नहीं उतारते। लेकिन जिस तरह उमर अब्दुल्ला ने हमें विश्वास में लिए बिना फैसले की घोषणा की। इससे मेरे कार्यकर्ताओं को दुख पहुंचा और उनका दिल टूट गया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.