ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के मौके पर मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण भारत छोड़ो, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 9, 2023

मुंबई, 9 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के मौके पर वीडियो मैसेज जारी किया। इसमें उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आगे कहा कि देश के विकास में कुछ बुराइयां रुकावट बन रही हैं। इसलिए आज भारत एक स्वर में कह रहा है कि भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो और तुष्टिकरण भारत छोड़ो। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 9 अगस्त की तारीख भारत के सबसे बड़े आंदोलनों की साक्षी रही है। 9 अगस्त को ही महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था। बापू ने अंग्रजों को भारत छोड़ने के लिए कह दिया था। इसके बाद देश में जागरण का माहौल बन गया। आखिरकार अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा। PM ने यह भी कहा है कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम से हमें देश की आजादी के लिए किए गए बलिदानों का एहसास होगा। इसलिए, हर देशवासी को इस अभियान में शामिल होना चाहिए। साथ ही भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, आज प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण के भारत छोड़ने का आह्लान किया है। अगर देश के लोकतंत्र को बचाना है तो इन बुराइयों को देश छोड़ना पड़ेगा।

केंद्र सरकार आज से मेरी माटी मेरा देश अभियान की भी शुरुआत करेगी। 30 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत देशभर में शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम होंगे। शहीदों की याद में स्मारक पट्टिका लगाई जाएंगी, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी का संदेश भी होगा। इसके अलावा तीनों सेनाओं के जवान देशभर की ग्राम पंचायतों का दौरा करेंगे। वहीं, मेरी माटी- मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। इसमें देशभर के गांवों से 7500 कलशों में मिट्टी दिल्ली लाई जाएगी। साथ ही यात्रा में देश के अलग-अलग हिस्सों से पौधे भी लाए जाएंगे। इस मिट्टी और पौधों से नेशनल वॉर मेमोरियल के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी। PM मोदी ने 30 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम में इस अभियान की घोषणा की थी। मेरी माटी- मेरा देश अभियान के साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का भी समापन हो जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 12 मार्च, 2021 को हुई थी। इसके तहत देशभर में 2 लाख से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए गए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.