ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

नई संसद में अधिकारी पहनेंगे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट और खाकी रंग की पैंट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 12, 2023

मुंबई, 12 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। पहले दिन की कार्यवाही पुरानी संसद में होगी। वहीं, 19 सितंबर को नई संसद में कामकाज शुरू हो जाएगा। नए संसद भवन में जाते समय संसद कर्मचारी नई ड्रेस पहनेंगे। इस ड्रेस में नेहरू जैकेट और खाकी रंग की पैंट को शामिल किया गया है। ब्यूरोक्रेट्स बंद गले सूट की जगह मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट पहनेंगे। उनकी शर्ट भी कमल के फूल के डिजाइन के साथ गहरे गुलाबी रंग में होगी। यह यूनिफॉर्म नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) ने बनाई है। दोनों सदनों में मार्शलों की ड्रेस में भी बदलाव किया गया है। अब वे मणिपुरी पगड़ी पहनेंगे। इसके अलावा संसद भवन के सुरक्षाकर्मियों की ड्रेस भी बदली जाएगी। सफारी सूट की जगह उन्हें सेना की तरह कैमोफ्लॉज ड्रेस दी जाएंगी।

तो वहीं, पार्लियामेंट स्टाफ की नई यूनिफॉर्म पर कांग्रेस ने निशाना साधा। लोकसभा में कांग्रेस व्हिप मणिकम टैगोर ने कहा, यूनिफॉर्म पर कमल ही क्यों बनाया गया, मोर या टाइगर क्यों नहीं। इसलिए, क्योंकि ये भाजपा के चुनाव चिह्न नहीं हैं। ओम बिड़ला सर (लोकसभा स्पीकर) इतनी गिरावट क्यों। टैगोर ने ये भी कहा कि यूनिफॉर्म पर कमल बनाना बचकानापन है। इन लोगों (सरकार) ने G20 में भी ऐसा ही किया। उनका कहना है कि कमल राष्ट्रीय फूल है। उम्मीद है कि भाजपा तरक्की करे, लेकिन संसद को एक पार्टी के लिए ना बनाए। पार्लियामेंट हर दल के लिए है। इससे समझ आता है कि भाजपा हर संस्थान में दखलंदाजी कर रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.