ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

नितिन गडकरी ने कहा, चुनाव प्रलोभन से नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में विश्वास और प्यार से जीते जाते है, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, July 24, 2023

मुंबई, 24 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वोटर बहुत होशियार होता है। वो खाता सबका है, लेकिन वोट उसी को देता है, जिसे उसे देना होता है। दरअसल, गडकरी बीते दिन महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद के कार्यक्रम में चुनाव जीतने के तरीके बता रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बातें बताईं। गडकरी ने कहा कि चुनाव प्रलोभन से नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में विश्वास और प्यार पैदा करके जीते जाते हैं। गडकरी ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रचार के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए जाते हैं। कई लोग वोटर को पैसा खिलाते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि इलेक्शन केवल लोगों के बीच विश्वास पैदा करके जीते जाते हैं।

गडकरी ने बताया कि कई लोग उनसे कहते हैं कि हमें सांसदी का टिकट दे दो। वह नहीं तो विधायक का टिकट दे दो। नहीं तो MLC बना दो। ये नहीं तो आयोग दे दो, ये सब भी नहीं तो मेडिकल कॉलेज दे दो। मेडिकल कॉलेज नहीं तो इंजीनियरिंग कॉलेज या फिर B.Ed. कालेज दे दो। यह भी नहीं हुआ तो प्राइमरी स्कूल दे दीजिए। इससे मास्टर की आधी पगार हमें मिल जाएगी, लेकिन इससे देश नहीं बदलता। उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने एक बार लोगों के बीच एक एक किलो मटन बांटा था। फिर भी चुनाव हार गए थे क्योंकि आज का वोटर बहुत जागरूक है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.