ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||   

मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो की हुई शुरुआत, 10 में से 9 स्टेशन अंडरग्राउंड, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 7, 2024

मुंबई, 07 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो की शुरुआत हुई। एक्वा लाइन के फेज-1 के तहत बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से आरे के बीच अंडरग्राउंड मेट्रो चली। सर्विस सुबह 11 बजे शुरू हुई। पहले दिन राइड का अनुभव लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। PM मोदी ने मेट्रो लाइन 3 के 12.69 किमी लंबे फेज-1को हरि झंडी दिखाई थी। इसके बाद उन्होंने BKC से सांताक्रूज मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो में सफर किया। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स, महाराष्ट्र सरकार की लाड़की बहन स्कीम का लाभ पाने वाली महिलाओं और मजदूरों से बातचीत की।

मुंबई-मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (MMRC) ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि एक्वा लाइन पर मेट्रो का सामान्य ऑपरेशन मंगलवार से शुरू होगा। सर्विस सोमवार से शनिवार सुबह 6:30 बजे से रात 10:30 बजे के बीच ऑपरेट करेगी। रविवार को सर्विस सुबह 8:30 बजे से रात 10:30 बजे तक चलेगी। मेट्रो का किराया न्यूनतम 10 रुपए और अधिकतम 50 रुपए होगा। यात्री टिकट बुक करने के लिए NCMC (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड), मुंबई मेट्रो 3 मोबाइल ऐप और टिकट वेंडिंग मशीनों सहित अन्य माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। आपको बता दें, BKC से आरे रोड के बीच के इस कॉरिडोर में 10 मेट्रो स्टेशन हैं - बीकेसी, बांद्रा कॉलोनी, सांताक्रूज़ मेट्रो, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) टर्मिनल 1, सहार रोड, CSMIA टर्मिनल 2, मारोल नाका, अंधेरी, सीप्ज, आरे कॉलोनी जेवीएलआर। इन सभी स्टेशनों में से केवल आरे JVLR स्टेशन जमीन पर है, जबकि बाकी सभी अंडरग्राउंड हैं। साथ ही, एक्वा लाइन मुंबई की चौथी मेट्रो कॉरिडोर है। घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा मेट्रो लाइन-1, अंधेरी वेस्ट-दहिसर लाइन-2ए और अंधेरी ईस्ट-दहिसर लाइन-7 पहले से ही शहर में चालू हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.