ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

मोदी ने कहा, कच्चा चिट्ठा खोला तो आप-दा वाले बौखला गए, इन्होंने हर मौसम को आपदाकाल बना डाला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, January 5, 2025

मुंबई, 05 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के रोहिणी पहुंचे। उन्होंने जापानी पार्क में भाषण देते हुए कहा, दिल्ली की आप-दा सरकार के पास न कोई विजन है, न दिल्ली वालों की परवाह है। इन्होंने हर मौसम को आपदाकाल बना दिया। जब काला चिठ्ठा सबके सामने उजागर किया तो मुझ पर भड़कने लगे। साथ ही, मोदी ने राजधानी में 12 हजार 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। उन्होंने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ 'नमो भारत' कॉरिडोर के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के सेक्शन का भी उद्घाटन किया। दिल्ली में पिछले 3 दिन में ये उनका तीसरा कार्यक्रम रहा। दरअसल, दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। चुनाव आयोग जनवरी के दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

पीएम ने कहा, नीयत, निर्णय, नीति और निष्ठा का राजनीति में महत्व होता है। आप-दा वालों की नीयत और निष्ठा पर ही सवाल है। जनलोकपाल के मुद्दे पर इस पार्टी का जन्म दिया, भ्रष्टाचार हटाना इनका मुख्य मुद्दा था। इस पार्टी के ज्यादातर नेताओं पर शराब घोटाला, स्कूल घोटाला, प्रदूषण से लड़ाई के नाम पर घोटाला जैसे करोड़ों के भ्रष्टाचार के मुकदमे हैं। आप-दा सरकार को दिल्ली की, यहां के विकास की चिंता नहीं है। इसलिए आज हर दिल्लीवाला कह रहा है कि आपदा नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे। ये (AAP) सिर्फ झूठा आरोप लगाते हैं। शीशमहल इनके झूठ का उदाहरण है। कोविड के वक्त ये शीशमहल बनवा रहे थे।आज लोग इन्हें आपदा कहते हैं। ये मुझ पर भड़क रहे हैं। देखिए दिल्ली का क्या हाल बना रखा है। गर्मी आती है तो पीने के पानी के लिए मारामारी, बरसात आती है तो जलभराव, सर्दी आती है तो प्रदूषित हवा में सांस लेना मुश्किल हो जाता है। दिल्ली के लिए इन लोगों ने हर सीजन, हर मौसम आपदा काल बना दिया है। आप-दा सरकार के पास दिल्ली के लिए कोई विजन नही, कोई परवाह नहीं है। ये कुछ नहीं दे सकती। आज भी दिल्ली को आधुनिक बनाने के जितने भी काम हैं, वो केंद्र की भाजपा सरकार ही कर रही है। दिल्लीवालों की ऊर्जा 365 दिन आपदा से ही निपटने में लग रही है। दिल्ली से आपदा हटेगी तो ही विकास का सुसाशन का डबल इंजन आएगा। देश में करोड़ों परिवारों को आयुष्मान के तहत मुफ्त इलाज मिल रहा है। करोड़ों बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज तय हो चुका है। आप-दा वाले अड़े हुए हैं कि आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू नहीं होने देंगे। ये दिल्ली के लोगों का और बुजुर्गों को बहुत बड़ा नुकसान है और बुजुर्गों का अपमान है। पीएम ने कहा कि आप-दा सरकार यहां प्रधानमंत्री आवास योजना को भी ठीक से लागू नहीं कर रही। 30 हजार घर खाली पड़े हैं। इन लोगों ने दिल्लीवालों को ये घर नहीं बांटे। दिल्ली चुनाव में अपनी हार सामने देखकर आप-दा वाले बौखला गए। दिल्ली को डरा रहे हैं, झूठ फैला रहे हैं कि भाजपा आएगी तो ये बंद हो जाएगी, वो बंद हो जाएगा। मैं भरोसा दिलाने आया हूं कि भाजपा सरकार में दिल्ली में जनहित की कोई योजना बंद नहीं होगी, लेकिन बेईमानों का जो ठेका है, उनको बाहर निकाला जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, 2 दिन पहले मैं अशोक विहार में था, वहां झुग्गी में रहने वाले परिवारों को स्वाभिमान अपार्टमेंट दिए गए। आप लोग मेरा एक काम कीजिए- दिल्ली के जिस इलाके में झुग्गी-झोपड़ी और कच्चे घरों में रहने वाली आबादी जहां है, वहां स्वाभिमान अपार्टमेंट के फोटो और वीडियो लेकर जाइए और हर झुग्गी झोपड़ीवाले को बताइए कि आपको भी ऐसा पक्का मकान मिलेगा। ये मोदी की गारंटी है। दिल्ली में जो बड़े-बड़े प्रोजेक्ट, संस्थान और संस्थाएं हैं, उनका जिम्मा केंद्र सरकार के पास है। बीते एक दशक में दिल्ली-NCR में मेट्रो नेटवर्क दोगुने से भी ज्यादा हो चुका है। जनकपुरी और कृष्णापार्क के लिए भी मेट्रो शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि रिठाला, नरेला, कोंडली कॉरिडोर पर भी काम शुरू हुआ। नमो रेल प्रोजेक्ट केंद्र सरकार बना रही है। दिल्ली के आस-पास 6 लेन, 8 लेन सड़कें केंद्र सरकार बना रही है। दिल्ली में जाम से निजात मिले इसके लिए 55 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट लाए हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.