ताजा खबर
‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||   

मौसम विभाग ने 6 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट किया जारी, 4 दिन चलेंगी तेज गर्म हवाएं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 21, 2024

मुंबई, 21 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में तेज गर्मी के साथ अब हीटवेव के लिए मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 4 दिन का हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के जम्मू डिविजन में भी आज लू चलने की चेतावनी है। मौसम विभाग ने कहा कि इन राज्यों में आने वाले 4-5 दिन तक लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इसके अलावा लू की चेतावनी वाले राज्यों में में तापमान भी 44 से 47 डिग्री के बीच बना हुआ है। दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीते दिन तापमान 48 डिग्री के करीब पहुंचा था। गर्मी की वजह से पंजाब के स्कूलों में गर्मियों की छुट्‌टी का ऐलान कर दिया गया है। वहीं, हिमाचल, जम्मू में स्कूलों का समय जल्दी कर दिया गया है। दिल्ली में भी स्कूलों को तुरंत बंद करने को कहा गया है।

वहीं, दक्षिण भारत के राज्य केरल और तमिलनाडु मानसून आने से पहले ही बारिश से बेहाल हैं। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं। केरल में बारिश की वजह से भूस्खलन और बीमारियों के फैलने की आशंका को देखते हुए आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया है। यहां सोमवार को भी तेज बारिश हुई थी, जिससे कई जगह पानी पेड़ गिरने की खबर है। आपको बता दें, दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को पावर डिमांड यानी बिजली की डिमांड अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 7,177 मेगावॉट पर पहुंच गई है। डिस्कॉम ऑफिशियल्स के मुताबिक, इससे पहले 29 जून 2022 को दिल्ली में पावर की डिमांड 7,695 मेगावॉट तक पहुंची थी।

आपको बता दें, 22 मई को 13 राज्यों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का अलर्ट है। गोवा में उमसभरी गर्मी होगी, राजस्थान में गर्म रात की संभावना है। 5 राज्यों में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, निकोबार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश होगी। 23 मई को बिहार, गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तेज हवा और बिजली गिरने का अनुमान है। राजस्थान के पूर्वी इलाकों में रात में तापमान बढ़ेगा। यहां हीटवेव का भी अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का अलर्ट रहेगा। साथ ही, 24 मई को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रात में तेज गर्मी का अनुमान है। दिल्ली और पंजाब में हीटवेव चलेगी। केरल और पश्चिम बंगाल में समुद्री तटों के आसपास के शहरों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 6 राज्यों में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश होगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.