ताजा खबर
‘डकैत’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की जोड़ी ने बढ़ाया रोमांच   ||    ‘टोस्टर’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, कंजूसी की आदत से फंसे राजकुमार राव   ||    पीढ़ियों का संगम—अनुपम खेर, रणवीर सिंह और विक्की कौशल की खास झलक   ||    मृणाल ठाकुर का दिलचस्प बयान—क्या ज़िंदगी में आने वाला है खास प्यार?   ||    ‘पैट्रियट’ का दमदार ट्रेलर रिलीज—मम्मूट्टी और मोहनलाल की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल   ||    अली अब्बास ज़फ़र और अहान पांडे का नया प्रोजेक्ट: एक्शन और उम्मीदों का नया सफर   ||    सनी सिंह का पंजाबी सिनेमा में कदम, ‘थप्पी’ से नई शुरुआत   ||    प्रतिभा रांटा ने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2026 में बिखेरा जलवा   ||    ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 1000 करोड़ की ओर तेज़ रफ्तार   ||    ‘चांद देख लेना’ के बीटीएस वीडियो ने बढ़ाई ‘मातृभूमि’ को लेकर उत्सुकता   ||   

दिल्ली के बीजेपी विधायकों की बैठक हुई, पानी, सीवेज, यमुना जल की सफाई पर हुई चर्चा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, February 9, 2025

मुंबई, 09 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के बीजेपी विधायकों की बैठक हुई। बैठक के बाद दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया, बैठक में पानी, सीवेज, यमुना जल की सफाई पर चर्चा हुई। तय किया गया कि ये काम प्राथमिकता पर करने हैं। बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद विधायकों की यह पहली बैठक थी। बैठक के बाद प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने अलग-अलग जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से उनके आवास पर मुलाकात की। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा। PM मोदी फ्रांस-अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं।

वहीं, आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने विधानसभा भंग कर दी है। उधर, अरविंद केजरीवाल के घर AAP नेताओं ने मीटिंग की। केजरीवाल ने नए विधायकों से कहा कि वे जनता के लिए काम करें। इसके बाद आतिशी ने कहा, जनता ने AAP के 22 विधायकों पर भरोसा करके जिताया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी सेवा करें, उनकी समस्याओं का समाधान करें। विपक्ष की भूमिका निभाना और भाजपा की जवाबदेही तय करवाना हमारी जिम्मेदारी है। दिल्ली चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की है, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.