ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी की स्पेशल NIA कोर्ट से मांग, मुझे जेल भेज दो, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 7, 2023

मुंबई, 07 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मालेगांव धमाके के आरोपी सुधाकर चतुर्वेदी ने स्पेशल NIA कोर्ट से अपनी जमानत रद्द करने की मांग की है। चतुर्वेदी का कहना है कि उसे फिर से हिरासत में ले लिया जाए क्योंकि केस की रोजाना सुनवाई होनी है और उसके पास मुंबई में रहने का ठिकाना नहीं है। गौरतलब है कि इस केस में CrPC 313 के तहत आरोपियों और गवाहों के बयानों की रिकॉर्डिंग अगले कुछ महीनों तक चल सकती है। सुधाकर ने कोर्ट को दी अपील में कहा है कि वह मिर्जापुर का रहने वाला है और रोज मुंबई नहीं आ सकता। इतना ही नहीं उसे इतने लंबे टाइम के लिए मुंबई में घर ढूंढने में दिक्कत हो रही है।

दरअसल, मालेगांव ब्लास्ट मामले में सात आरोपियों के खिलाफ NIA की विशेष अदालत में 3 अक्टूबर से सुनवाई शुरू हो गई है। 29 सितंबर 2008 को मालेगांव में भिक्खु चौक विस्फोट मामले की सुनवाई मुंबई में NIA विशेष सत्र न्यायालय में चल रही है। सुधाकर के अलावा मुख्य आरोपियों में BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, मेजर (रिटायर्ड) रमेश उपाध्याय, लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित, अजय रहिरकर, सुधाकर द्विवेदी, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित और समीर कुलकर्णी हैं।

आपको बता दे, मालेगांव ब्लास्ट केस में करीब 323 गवाह थे। उनमें से 34 गवाह पलट गए। बाकी 289 गवाहों के बयानों के आधार पर कोर्ट ने करीब 4-5 हजार सवालों का एक सेट तैयार किया है। CrPC की धारा 313 के मुताबिक आरोपियों को कोर्ट के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलता है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। उसके बाद मामले की अगली सुनवाई होगी। महाराष्ट्र के मालेगांव (मुंबई से करीब 200 किमी दूर) में 29 सितंबर 2008 को ब्लास्ट हुआ था। यहां एक मस्जिद के पास एक बाइक में एक्सप्लोसिव डिवाइस लगाई गई थी। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा जख्मी हुए थे। मामले की जांच पहले महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) कर रही थी, 2011 में इन्वेस्टिगेशन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को ट्रांसफर कर दी गई।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.