ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

उत्तराखंड नमामि गंगे प्रोजेक्ट हादसे की मजिस्ट्रियल जांच में हुआ खुलासा, अर्थिंग में मिली खामी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 29, 2023

मुंबई, 29 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तराखंड के चमोली में अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे ऑफिस के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) में अर्थिंग में खामी की वजह से करंट फैला था। मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई। ​​​​​​चमोली के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अभिषेक त्रिपाठी ने अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि STP प्लांट की व्यवस्था बिजली मानकों के मुताबिक नहीं थी। STP का रखरखाव करने वाली दो कंपनियों को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करने पर इन कंपनियों को ब्लेकलिस्ट करने की सिफारिश की गई है।

दरअसल, 19 जुलाई को हुए इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 7 लोग घायल हुए थे। इस हादसे में 22 लोग करंट की चपेट में आए थे। वही, न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, अलकनंदा नदी के पास ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट के बाद करंट फैलने से लोगों की जान गई। भास्कर को चमोली के DSP ने बताया कि हादसे की जगह पर लोहे की फेंसिंग में करंट फैलने से मौतें हुईं। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत एक साइट पर काम चल रहा था। यहां अचानक करंट फैल गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 19 जुलाई को चमोली पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया था। उन्होंने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की थी। उन्होंने हादसे में मरने वालों के परिजन को 5 लाख और घायलों को 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.