ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

बेंगलुरु में लिव-इन पार्टनर की दर्दनाक मौत, आरोपी ने बीच सड़क पर लगाई आग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 1, 2025

मुंबई, 01 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। यह घटना शनिवार को ट्रैफिक सिग्नल पर हुई, जब पीड़िता कार में अपने एक दोस्त और ड्राइवर के साथ मंदिर से लौट रही थी। आरोपी ने पहले उनकी गाड़ी का पीछा किया और फिर सिग्नल पर रुकवाकर उन पर पेट्रोल डाल दिया। महिला भागकर जान बचाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा कर उसे आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 50 वर्षीय विट्ठल के रूप में हुई है, जो पेशे से कैब ड्राइवर और शराब का आदी था। मृतका का नाम वनजाक्षी था, जिसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है। दोनों करीब चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। वनजाक्षी हाल ही में विट्ठल की शराब की आदत और आए दिन होने वाले उत्पीड़न से तंग आकर उससे अलग हो गई थी और मरिअप्पा नाम के व्यक्ति से उसकी दोस्ती हो गई थी।

घटना के दिन जब वनजाक्षी कार से लौट रही थी, तो विट्ठल ने उनका पीछा किया। रास्ते में कार रुकने पर उसने वनजाक्षी, उसके दोस्त और ड्राइवर पर पेट्रोल डाला। हालांकि दोस्त और ड्राइवर भाग निकले, लेकिन वनजाक्षी के गिर जाने पर विट्ठल ने उस पर और पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से आग लगा दी। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने साहस दिखाकर आग बुझाने की कोशिश की और उसे अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान वह भी मामूली रूप से झुलस गया। वनजाक्षी करीब 60 फीसदी जल चुकी थी और आखिरकार अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.