ताजा खबर
‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||   

उत्तराखंड में हुआ लैंडस्लाइड, नेशनल हाइवे हुआ बंद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 21, 2024

मुंबई, 21 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के धारचूला में लैंडस्लाइड हुई। इससे नेशनल हाईवे बंद हो गया। कई वाहन जाम में फंस गए। हाईवे से मलबा हटाने का काम जारी है। पुलिस ने कहा कि किसी के घायल होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है। उधर, जम्मू-कश्मीर में आज से चिल्लई कलां की शुरुआत हुई है। चिल्लई फारसी शब्द है, हिंदी में इसका मतलब 'बहुत अधिक ठंड' होता है। अब अगले 40 दिन यहां बहुत ज्यादा बर्फबारी होगी। श्रीनगर में तापमान -8.5 डिग्री तक पहुंच चुका है। यहां 133 साल में तीसरी बार पारा इतने नीचे पहुंचा है। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में बर्फिली हवाओं का असर खत्म हो गया है। इसलिए फिलहाल यहां सर्दी से राहत रहेगी, लेकिन 4 दिन बाद तापमान में फिर गिरवाट शुरू होगी। राजस्थान में घना कोहरा छाया रहा। सीकर में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में सबसे ज्यादा सर्दी कानपुर में पड़ रही है। यहां तापमान 5.6° सेल्सियस दर्ज किया गया।

आपको बता दें, 22 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश, पंजाब में सीवियर कोल्ड वेव का अलर्ट, साथ ही, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट, हिमाचल प्रदेश में ग्राउंड फ्रॉस्ट कंडीशन के आसार है। साथ ही, 23 दिसंबर को पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर चलेगी। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। 55 kmph की रफ्तार से हवा भी चलेगी। हिमाचल के लाहौल स्पीति, चंबा और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। 7 जिलों शीतलहर भी रहेगी। वही, 24 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय में घना कोहरा छाया रहेगा। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कोल्ड वेव का अलर्ट। दक्षिण के राज्यों (तमिलनाडु, केरल) में हल्की बारिश हो सकती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.