ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

कुणाल कामरा को मद्रास हाईकोर्ट से मिली ट्रांजिट अग्रिम जमानत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 1, 2025

मुंबई, 01 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट में पेश हुए। उन्होंने दावा किया कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। इसलिए उन्हें ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी जाए। कामरा के दावे पर जस्टिस सुंदर मोहन ने उन्हें वनूर कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया। जहां से कामरा को ट्रांजिट अग्रिम जमानत मिली गई। इससे पहले 28 मार्च को हाईकोर्ट ने कामरा को 7 अप्रैल तक की अग्रिम जमानत दी थी। ट्रांजिट अग्रिम जमानत किसी आरोपी को उसके वर्तमान अधिकार क्षेत्र में गिरफ्तारी से बचाती है यानी अंतरिम सुरक्षा देती है। चाहे उसके खिलाफ FIR उसके गृह राज्य के बाहर दर्ज की गई हो। कामरा वर्तमान में तमिलनाडु में हैं। उनके खिलाफ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ टिप्पणी के आरोप में मुंबई के खार थाने में केस दर्ज है। इससे पहले 31 मार्च को मुंबई पुलिस कामरा के शिवाजी पार्क स्थित घर पहुंची थी। पुलिस के घर पहुंचने को लेकर कामरा ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया था। कुणाल ने अपने एक्स हैंडल पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था- ऐसे पते पर जाना, जहां मैं पिछले दस सालों से नहीं रह रहा हूं। आपके समय और पब्लिक रिसोर्स की बर्बादी है।

आपको बता दें, स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में 3 नए केस दर्ज किए गए थे। ये केस महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को लेकर दिए गए विवादित बयान से जुड़े हैं। मुंबई पुलिस की ओर से 29 मार्च को दी गई जानकारी के मुताबिक, पहली शिकायत जलगांव की मेयर ने दर्ज करवाई है जबकि बाकी 1-1 केस नासिक के दो अलग-अलग बिजनेसमैन ने किया है। इस केस में मुंबई पुलिस कुणाल कामरा से पूछताछ के लिए 2 समन जारी कर चुकी है। वहीं महाराष्ट्र विधान परिषद में भी कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस स्वीकार कर लिया गया है। महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर पैरोडी सॉन्ग लिखने से विवादों में घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा को पुलिस ने 31 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस अब तक उन्हें दो समन जारी कर चुकी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.