ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

केजरीवाल ने दिल्ली सर्विस बिल पर AAP का समर्थन करने वाले विपक्षी सांसदों को लिखी चिट्‌ठी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 9, 2023

मुंबई, 9 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सर्विस बिल पर आम आदमी पार्टी का समर्थन करने वाले विपक्षी सांसदों को चिट्‌ठी लिखी है। केजरीवाल ने चिट्‌ठी के जरिए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सांसदों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने खासकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन का आभार व्यक्त किया। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा, मैं आपका दिल्ली की 2 करोड़ जनता की ओर से धन्यवाद देता हूं। आपने गवर्नमेंट ऑफ नेशनल कैपिटल टेरिटरी ऑफ दिल्‍ली (GNCTD) बिल 2023 के खिलाफ वोट दिया है। संसद और बाहर दिल्ली के अधिकारों की वकालत के लिए आप तारीफ के काबिल हैं। मुझे विश्वास है कि संविधान के प्रति आपके अटूट विश्वास को दशकों तक याद रखा जाएगा। संविधान को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ाई में आपसे लगातार सहयोग की उम्मीद करता हूं।

गवर्नमेंट ऑफ नेशनल कैपिटल टेरिटरी ऑफ दिल्‍ली (GNCTD) बिल 2023 पर बीते दिन राज्यसभा में वोटिंग हुई। वोट करने के लिए कांग्रेस की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी सदन पहुंचे। खराब तबीयत के चलते वे व्हीलचेयर पर बैठकर आए थे। सीएम केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी चिट्ठी लिख कर धन्यवाद दिया है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा कि आप खराब स्वास्थ्य और इतनी उम्र के बावजूद राज्यसभा पहुंचे। आपकी मौजूदगी संघीय ढांचे और लोकतंत्र को संरक्षित करने के लिए शांति और दृढ़ विश्वास की कहानी बताती है। आपको बता दे, केजरीवाल ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, नितीश कुमार, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, शरद पवार, एम के स्टालिन, हेमंत सोरेन समेत विपक्ष के अन्य नेताओं को यह चिट्ठी लिखी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.