ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

सिंगापुर में छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय टूरिस्ट गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 17, 2025

मुंबई, 17 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सिंगापुर की एक अदालत ने एक भारतीय टूरिस्ट को एक स्विमिंग कॉम्प्लेक्स में 12 साल की लड़की से छेड़छाड़ करने और उसे इंस्टाग्राम पर गलत मैसेज भेजने का दोषी पाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रमेंदर (25) नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप स्वीकार कर लिया। सिंगापुर के कानून के मुताबिक, 16 साल से कम उम्र के बच्चे से अश्लील कृत्य करने की कोशिश करने पर 7 साल तक की जेल और 10,000 डॉलर तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। प्रमेंदर को इस मामले 5 साल जेल और बेंत से मारने की सजा या इन दोनों में से किसी एक सजा का सामना करना पड़ सकता है।

प्रमेन्द्र पर आरोप है कि उसने 31 मार्च को 12 साल बच्ची का जालान बेसर स्विमिंग कॉम्प्लेक्स के टॉयलेट तक पीछा किया। पीड़िता के फोन से उसके इंस्टाग्राम अकाउंट को एक्सेस किया और अपने अकाउंट को फॉलो किया। इसके बाद, उसने पीड़िता को 13 गलत टेक्स्ट मैसेज भेजे, जिसके बाद पीड़िता ने ड्यूटी पर मौजूद लाइफगार्ड को घटना की जानकारी दी। आखिर में लड़की की मां ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 2 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बीते दिन, अदालत की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील एशले चिन ने कहा कि कुछ हद तक शोषण हुआ था। डिस्ट्रिक्ट जज चाय यूएन फैट ने कहा कि अगर पीड़िता के चचेरे भाई उसकी सुरक्षा के लिए वहां मौजूद नहीं होते तो स्थिति और भी बदतर हो सकती थी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.