ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

जयपुर में दो बाइक सवारों की भिड़ंत होने पर मदद के लिए रुके युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 30, 2023

मुंबई, 30 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर के भीड़भाड़ वाले इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 15 लोगों को पुलिस ने नामजद किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया था, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर खुलवा दिया। दरअसल, माणक चौक एसएचओ गुरु भूपेंद्र सिंह ने बताया, जयपुर में मदगरों का मोहल्ला रामगंज के रहने वाले इकबाल (18) का मर्डर हुआ है। जयसिंहपुरा खोर से इकबाल और उसका छोटा भाई बाइक लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान गंगापोल में रावलजी का बाजार में दो बाइक के बीच एक्सीडेंट हुआ और दोनों बाइक सवार गिर गए। इस दौरान इकबाल ने मौके पर बाइक रोक ली। सड़क पर गिरे एक व्यक्ति को उठाया। इसके बाद सड़क पर गिरे दूसरे व्यक्ति को चांटा मार दिया। इसके बाद दोनों बाइक वालों में समझौता हो गया। दोनों ही मौके से चले गए। एक्सीडेंट की घटना के बाद इकबाल और उसका भाई मौके पर ही खड़े रहे। वहीं, इकबाल की हत्या के मामले में परिजनों को 50 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक दे दिया गया है। इसके साथ ही डेयरी बूथ भी हाथों हाथ आवंटित कर दिया गया है। परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी भी दी जाएगी।

कॉलोनी के लोगों ने सोचा कि एक्सीडेंट होने पर इन्हें बुलाया गया है। इकबाल ने मौके पर खड़े एक बुजुर्ग से गाली-गलौज कर दी। इससे नाराज आसपास के लोगों ने सरिये और डंडों से उसकी पिटाई कर दी। छोटा भाई मौके से भाग गया। वहीं, इकबाल सिर में सरिया लगने से मौके पर ही अचेत होकर गिर गया। इकबाल के पैर, सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में इकबाल को SMS हॉस्पिटल के ट्रॉमा में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शनिवार देर शाम तक पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को लाश सौंप दी गई। वहीं, झगड़े में इकबाल की मौत का पता चलने पर देर रात लोगों ने एसएमएस हॉस्पिटल में भी हंगामा किया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए देर रात कई स्थानों पर दबिश दी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.