ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

हिसार में लड़की ने लाइब्रेरी में की तोड़फोड़, स्टूडेंट की मौजूदगी में हंगामा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, March 23, 2025

मुंबई, 23 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हिसार के हांसी मे मोची मोहल्ला अमर मार्केट कॉलोनी स्थित एक लाइब्रेरी में घुसकर एक लड़की द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने लड़की को वहां से भेज दिया। पुलिस को दी शिकायत में लाइब्रेरी संचालक सुरेंद्र ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी सूचना में सुरेंद्र ने बताया कि उसकी मोची मोहल्ला में पिछले 3 साल से लाइब्रेरी है। जिसमें 22 मार्च की दोपहर को एक लड़की जबरदस्ती अंदर घुस गई और लाइब्रेरी में बैठे लगभग 70 लड़के-लड़कियों की मौजूदगी में लाइब्रेरी में तोड़फोड़ की और गाली गलौज करने लगी। लाइब्रेरी में की गई तोड़फोड़ की वीडियो रिकॉर्डिंग भी सीसीटीवी में मौजूद है। पीड़ित ने बताया कि अक्टूबर 2023 में भी इसी लड़की ने उसकी लाइब्रेरी में तोड़फोड़ की थी। गाली गलौच के साथ ही लाइब्रेरी में बैठे बच्चों के साथ मारपीट की थी। पीड़ित ने जिसकी शिकायत हांसी बस स्टैंड चौकी में लिखित में दे दी थी। जिस मामले में दोनों परिवार वालों ने आपसी समझौता करवा दिया था। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने ऐसा दोबारा ना होने का आश्वासन दिया था।

पीड़ित सुरेंद्र ने बताया कि लड़की ने मेरे नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया है। आरोपी लड़की ने सोशल मीडिया पर उसके नाम से अकाउंट बना कर 5 लाख की मांग की है। मना करने पर झूठे रेप केस में फसाने की धमकी दी है। जिसके स्क्रीन शॉट भी पीड़ित के पास मौजूद बताए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि इस तोड़फोड़ में 55 इंच की एलईडी, लैपटॉप, एसी और पंखे टूटने से लगभग ढाई लाख रुपए का नुकसान हो गया। साथ ही पीड़ित ने शिकायत में जान से मारने की धमकी देने और बदनामी व मानसिक परेशानी के भी आरोप लगाए हैं। वहीं, शहर थाना प्रभारी SHO सदानंद ने बताया कि इस मामले की शिकायत उन्हें आज मिली है। जो भी सबूत और साक्ष्य मिलेंगे उसके आधार पर जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.