ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

गुजरात में तांत्रिक ने बच्ची का कुल्हाड़ी से गला काटा, बचाने आए लोगों को डराता रहा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, March 10, 2025

मुंबई, 10 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गुजरात के छोटा उदेपुर जिले में बोडेली तालुका के पनेज गांव में तांत्रिक ने पांच साल की बच्ची की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। बच्ची खुद को बचाने के लिए चिल्लाती रही और आसपास के लोग भी दौड़कर आ गए, लेकिन तांत्रिक के हाथ में कुल्हाड़ी होने के कारण कोई भी मासूम लड़की को बचाने के लिए आगे नहीं आ सका। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में 5 साल की सीता अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसकी मां और भाई बाहर कपड़े धो रहे थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला तांत्रिक लालो आया और बच्ची को जबरन अपने घर खींच ले गया। डरी हुई बच्ची अपने आप को बचाने के लिए रोने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां भी दौड़कर आई और शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन जब उन्होंने तांत्रिक के पास कुल्हाड़ी देखी तो सभी डर गए। कोई भी उसे बचाने नहीं जा सका।तांत्रिक लड़की को उसके घर में ले गया और कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर गंभीर वार कर उसकी हत्या कर दी। पूरा घर खून से लथपथ हो गया। तांत्रिक ने घर में बने छोटे से मंदिर की सीढ़ियों पर खून भी डाल दिया। लड़की के परिजन ने घटना की जानकारी बोडेली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी तांत्रिक लाला को गिरफ्तार कर लिया। छोटा उदयपुर जिला एक आदिवासी बहुल जिला है और यहां अंधविश्वास भी अधिक है।

छोटा उदेपुर ASP गौरव अग्रवाल ने कहा कि पनेज गांव की निवासी ज्योतिबेन तड़वी अपने घर के बाहर कपड़े धो रही थी। इस दौरान पड़ोसी लालाभाई तड़वी आया और ज्योतिबेन की पांच साल की बेटी का अपहरण कर लिया। लाला के हाथ में कुल्हाड़ी थी, इसलिए ज्योतिबेन ने चिल्लाकर पड़ोसियों को बुलाया। लेकिन लाला ताड़वी के हाथ में कुल्हाड़ी होने के कारण कोई भी बच्ची को बचा नहीं सका। लाला ने लड़की को घर ले जाकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाला शव को घर में बने मंदिर की सीढ़ियों के पास ले गया और सीढ़ियों पर बच्ची का खून डाल दिया। इस मामले में आरोपी लाला तड़वी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पहली नजर में मामला मानव बलि का प्रतीत होता है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.