ताजा खबर
‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||   

दिल्ली में गृह और वित्त मंत्रालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 22, 2024

मुंबई, 22 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली में गृह और वित्त मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि नॉर्थ ब्लॉक स्थित पुलिस कंट्रोल रूम को बम की धमकी वाला एक मेल मिला है। दिल्ली फायर सर्विस को 3 बजे इसकी सूचना मिली। इसके बाद मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड की टीम को भी एक्टिव किया गया। हालांकि जांच के बाद कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। इस महीने एक मई से यानी 22 दिन में बम धमकी की ये पांचवीं घटना है।

आपको बता दें, इसी महीने की शुरुआत में दिल्ली-NCR के करीब 100 से ज्यादा स्कूलों को ऐसी ही धमकी वाला ईमेल मिला था। 8 दिन पहले भी दिल्ली के 7 बड़े अस्पतालों और देश के सबसे सुरक्षित जेल तहाड़ को भी बम से उड़ाने वाले मेल भेजे गए थे। इसके पहले 10 से ज्यादा एसरपोर्ट को भी ऐसी धमकी मिल चुकी है। इससे पहले 12 मई को दिल्ली एयरपोर्ट, 20 अस्पताल और उत्तर रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन अफसर के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। वहीं, 30 अप्रैल को दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।​​​​​​ 6 मई को अहमदाबाद के 23 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद सोमवार सुबह विद्यार्थियों और अभिभावकों में दहशत फैल गई। ई-मेल मिलने के बाद बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस अधिकारियों की टीमों ने स्कूलों की तलाशी ली। स्कूलों को भेजा गया ई-मेल तौहीद वॉरियर के नाम से प्रेषित है। ईमेल में लिखा है की इस्तिशादी (जिहादी) पूरे शहर में फैल गए हैं और हमला करने के लिए तैयार हैं। तौहीद के योद्धा उन सभी को मार डालेंगे जो हमारी खिलाफत करेंगे। हमारा लक्ष्य गुजरात में शरिया कानून स्थापित करना है। हमारे सामने सरेंडर कर दो या हमारी नफरत से मर जाओ। हम तुम्हारे जीवन को खून की नदियों में बदल देंगे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.