ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

गोल्ड स्मगलिंग केस, कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या का दोस्त अरेस्ट, DGP पिता पर मदद का आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 11, 2025

मुंबई, 11 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव जो 14 करोड़ रुपए के गोल्ड तस्करी केस में गिरफ्तार है उनके दोस्त तरुण राजू को पुलिस ने अरेस्ट किया है। राजू बेंगलुरु के एट्रिया होटल के मालिक का पोता है। उसे सोमवार को बेंगलुरु में विशेष आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे पांच दिनों के लिए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की हिरासत में भेज दिया। रान्या की शादी आर्किटेक्ट जतिन हुक्केरी से होने के बाद तरुण राजू और एक्ट्रेस के बीच मतभेद शुरू हो गया था। इसके बावजूद दोनों मिलकर सोने की तस्करी कर रहे थे। इधर, एक्ट्रेस रान्या पर एयरपोर्ट के VIP प्रोटोकॉल का फायदा उठाने का आरोप लगा है। उनके सौतेले पिता और कर्नाटक के DGP डॉ. के रामचंद्र राव पर उनकी मदद का आरोप है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) गौरव गुप्ता को DGP डॉ. के रामचंद्र राव की भूमिका की जांच करके एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा है।

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को 3 मार्च को 14.2 किलो सोने के साथ बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने कहा- रान्या एक साल में 27 बार दुबई गईं। रान्या के खिलाफ गोल्ड स्मगलिंग का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को रान्या के लावेल रोड स्थित आलीशान अपार्टमेंट की तलाशी ली। यहां से 2.1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 2.7 करोड़ रुपए नकद भी बरामद किए। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस रान्या राव को जांच से बचा रही है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर अभिनेत्री से जुड़ी एक कंपनी को संदिग्ध परिस्थितियों में जमीन देने का आरोप लगाया है। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा, सबसे बड़ी गोल्ड स्मगलिंग में सिद्धारमैया सरकार के एक प्रमुख मंत्री के शामिल होने के बारे में मीडिया रिपोर्ट कोई आश्चर्य की बात नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 करोड़ रुपए से ज्यादा के सोने की तस्करी के लिए सरकारी प्रोटोकॉल का दुरुपयोग उच्चस्तरीय राजनीतिक समर्थन के बिना नहीं हो सकता। राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि जांच जारी है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, हम कुछ नहीं कह सकते। भाजपा सरकार ने रान्या राव से जुड़ी एक कंपनी को 12 एकड़ जमीन आवंटित की थी।

रान्या राव को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रान्या ने कोर्ट में DRI पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वह कोर्ट में रोने लगीं। रान्या ने कहा- मैं सदमे में हूं और भावनात्मक रूप से टूट चुकी हूं। रान्या कन्नड़ फिल्म माणिक्य और पाटकी में काम कर चुकी हैं। रान्या ने अपनी बॉडी, जांघों और कमर पर टेप लगाकर सोना छिपाया था। कपड़ों में सोना छिपाने के लिए उन्होंने मॉडिफाइड जैकेट और रिस्ट बेल्ट का इस्तेमाल किया। साथ ही, सूत्रों का दावा है कि रान्या को हर एक किलो सोना लाने पर 1 लाख रुपए मिलते थे। इस तरह हर ट्रिप में उनकी 12 से 13 लाख रुपए की कमाई हुई। DRI अधिकारियों के मुताबिक,रान्या राव दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट के जरिए भारत लौटी थीं। सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही उनकी एक्टिविटी पर नजर रख रही थीं, क्योंकि वे पिछले 15 दिनों में 4 बार दुबई जा चुकी थीं। DRI की दिल्ली टीम को पहले से ही रान्या के सोने की तस्करी में शामिल होने की जानकारी थी। इसलिए 3 मार्च को उनकी फ्लाइट के लैंड करने से दो घंटे पहले ही अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.