ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अब चौटाला परिवार के फार्महाउस में रहेंगे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 1, 2025

मुंबई, 01 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार शाम छह बजे उपराष्ट्रपति आवास खाली कर दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर स्थित अभय चौटाला के फार्महाउस में शिफ्ट हो गए। उन्होंने यह आवास पद से इस्तीफे के 42 दिन बाद छोड़ा। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख अभय चौटाला ने बताया कि उनके परिवार और धनखड़ के बीच लंबे समय से रिश्ते रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने आग्रह किया था कि धनखड़ कुछ समय के लिए उनके यहां रहें और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।

धनखड़ ने 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से वे सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए। विपक्ष ने इस दौरान सरकार पर आरोप लगाए कि उन्हें नज़रबंद किया गया है। 9 अगस्त को राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने यहां तक सवाल किया था कि क्या धनखड़ हाउस अरेस्ट हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा था कि इस्तीफे के बाद उनकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। हालांकि, गृहमंत्री अमित शाह ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने इस्तीफा दिया है। धनखड़ उपराष्ट्रपति आवास के पास एन्क्लेव में रह रहे थे। अब वे टाइप-8 बंगला मिलने तक चौटाला के फार्महाउस में परिवार के साथ समय बिताएंगे। उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक वे इन दिनों योग और टेबल टेनिस में समय बिता रहे हैं।

धनखड़ और चौटाला परिवार के रिश्ते करीब 40 साल पुराने हैं। 1989 में तत्कालीन हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल ने उन्हें राजस्थान का उभरता हुआ नेता बताया था। देवीलाल को धनखड़ अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं। उसी दौर में उन्होंने दिल्ली के बोट क्लब पर देवीलाल के जन्मदिन के मौके पर आयोजित विपक्षी रैली के लिए राजस्थान से 500 गाड़ियां जुटाई थीं। इसके बाद देवीलाल ने उन्हें झुंझुनूं सीट से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया और वे चुनाव जीते। देवीलाल के उपप्रधानमंत्री बनने पर धनखड़ को भी मंत्री बनाया गया। लेकिन जब वी.पी. सिंह ने देवीलाल को मंत्रिमंडल से बाहर किया तो विरोध में धनखड़ ने भी इस्तीफा दे दिया। हाल ही में धनखड़ ने पूर्व विधायक पेंशन के लिए राजस्थान विधानसभा सचिवालय में दोबारा आवेदन किया है। वे 1993 से 1998 तक किशनगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक रहे थे और उन्हें पूर्व विधायक के तौर पर पेंशन मिल रही थी, जो जुलाई 2019 में पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनने के बाद बंद हो गई थी। धनखड़ भारतीय संसदीय इतिहास में पहले ऐसे उपराष्ट्रपति रहे, जिनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश हुआ। दिसंबर 2024 में विपक्ष ने उन पर पक्षपात और विपक्षी सांसदों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए प्रस्ताव लाया था, जो तकनीकी कारणों से खारिज हो गया। विपक्ष लगातार यह आरोप लगाता रहा है कि धनखड़ सदन में केवल सत्ता पक्ष के पक्षधर बने रहे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.