ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

देशभर के किसान पैदल, बस व ट्रेनों से दिल्ली कूच करेंगे, प्रशासन ने खोला हिसार अंबाला चंडीगढ़ हाईवे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 6, 2024

मुंबई, 06 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। किसान आंदोलन 2 का बुधवार को 23वां दिन है। पंजाब-हरियाणा के हजारों किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस बीच आज संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर देशभर के किसान पैदल, बस व ट्रेनों से दिल्ली कूच करेंगे। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से अनिरुद्ध सिंह विद्रोही, राजस्थान के दोसा से रवि मीना सोनड, राजस्थान के बारा से धर्मा धाकड़ और मध्यप्रदेश के भोपाल से लोकेश मुजाल्दा अपने साथियों के साथ ट्रेन से दिल्ली कूच के लिए रवाना हुए। हालांकि,जो किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पहले से धरना दे रहे हैं, वे यहीं बैठकर रोष प्रकट करेंगे।

तो वहीं, इससे पहले 3 मार्च को बठिंडा में शुभकरण सिंह की अंतिम अरदास में किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने ऐलान किया कि 10 मार्च को दोपहर 12 से 4 बजे तक पूरे देश में ट्रेनें रोकी जाएंगी। उधर,संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महापंचायत की रूपरेखा बताई है। इसे किसान-मजदूर महापंचायत नाम दिया है। इसमें देशभर से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ बसों, ट्रेनों व अन्य वाहनों से जाएंगे। महापंचायत के बाद सीधे घर लौटेंगे। 8 मार्च को महिला किसान संगठनों के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। साथ ही किसानों के बॉर्डर पर ही धरना चलाने के ऐलान के बाद हिसार अंबाला चंडीगढ़ हाईवे (152) को भी खोलना शुरू कर दिया है। इससे पहले प्रशासन द्वारा अंबाला में सद्दोपुर के पास चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे (नेशनल हाईवे-44) खोला गया। हाईवे की दोनों साइड एक-एक लेन खोली गई है। प्रशासन के इस फैसले के बाद वाहन चालकों को काफी राहत मिली है, क्योंकि अंबाला से चंडीगढ़, चंडीगढ़ से हिसार या फिर चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को भटकना पड़ता था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.