ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से 9 लोगों की मौत, 2 लोग घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 10, 2023

मुंबई, 10 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई साथ ही 12 लोग घायल हो गए। ऋषिकेश और हल्द्वानी में 31 सेंटीमीटर बारिश हुई। ऋषिकेश के धलवाला और खारा इलाके में भी तेज बारिश हुई। SDRF ने यहां से देर रात 50 लोगों को रेस्क्यू किया। हल्द्वानी में पानी में फंसे 150 लोगों को बचाया गया। राज्य के नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल में 24 जून से अब तक करीब 223 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 295 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 800 घर पूरी तरह से खत्म हो गए और 7500 घर जर्जर हैं।

तो वहीं, दिल्ली में बाढ़ के मामले में हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने चीफ इंजीनियर संदीप तनेजा को सस्पेंड कर दिया है। संदीप पर आरोप है कि उन्होंने आईटीओ यमुना बैराज के 4 गेट नहीं खोले थे, जिस वजह से दिल्ली में बाढ़ आई थी। आपको बता दे, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु में भारी बारिश होने के आसार है साथ ही केरल, छत्तीसगढ़, झारखंड, एवं पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्यम बारिश हो सकती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.