ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

दिल्ली पुलिस ने मोस्ट वॉन्टेड आतंकी शाहनवाज को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 2, 2023

मुंबई, 02 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली पुलिस ने मोस्ट वॉन्टेड आतंकी शाहनवाज उर्फ शफी उज्जामा को गिरफ्तार किया है। उसके साथ दो और आतंकीयों को भी गिरफ्तार किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि शाहनवाज के ISIS मॉड्यूल यानी इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने का शक है। वह उत्तर भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने साउथ-ईस्ट दिल्ली से बीती रात शाहनवाज को गिरफ्तार किया था। उसके पास से केमिकल पदार्थ और IED बनाने में इस्तेमाल होने वाला मटेरियल मिला था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। शाहनवाज पुणे पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ था और दिल्ली में रह रहा था। उसके ऊपर 3 लाख रुपए का इनाम था। पुलिस ने बताया कि शाहनवाज पेशे से इंजीनियर है। वह दिल्ली का ही रहने वाला है, लेकिन पुणे ISIS केस में शामिल होने के शक में उसे पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहां से फरार होकर वह दिल्ली में छिपकर रह रहा था। यहां रहकर वह विदेशी हैंडलर्स से निर्देश ले रहा था और नॉर्थ इंडिया में आतंकी हमलों की प्लानिंग कर रहा था।

दरअसल, इस साल 18 जुलाई को पुणे में टू-व्हीलर चुराने के मामले में पुणे पुलिस ने शाहनवाज और मध्यप्रदेश के दो लोगों- मोहम्मद इमरान खान और मोहम्मद साकी को गिरफ्तार किया था। जब पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें उनके ठिकाने पर ले जा रही थी, तो शाहनवाज पुलिस की गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। मोहम्मद इमरान खान और मोहम्मद साकी से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों सुफा टेररिस्ट गैंग का हिस्सा हैं, और इन लोगो के पास से एक कार में विस्फोटक मिले थे। तब पुलिस ने इस मामले को पुणे ISIS मॉड्यूल केस नाम दिया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.