ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 25 अगस्त तक लद्दाख के दौरे पर रहेंगे, बाइक से पहुंचे खारदुंग ला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 21, 2023

मुंबई, 21 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 25 अगस्त तक लद्दाख के दौरे पर हैं। वे सोमवार को बाइक राइड कर खारदुंग ला पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर लद्दाख गए थे, लेकिन 18 अगस्त को उनका दौरा 25 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया। शनिवार (19 अगस्त) को राहुल ने लद्दाख से पैंगोंग त्सो लेक तक बाइक राइडिंग की। वहीं, कांग्रेस नेता ने रविवार को पैंगोंग त्सो लेक के किनारे अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी 25 अगस्त को होने वाली 30 सदस्यीय लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल चुनाव की बैठक में भी शामिल होंगे।

राहुल गांधी ने बीते दिन लद्दाख में चीनी घुसपैठ का दावा किया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि एक इंच भी जमीन नहीं गई। यहां के लोगों ने मुझे बताया कि लद्दाख में घुसकर चीन ने उनकी जमीन छीन ली। वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल पर पलटवार करते हुए कहा, कांग्रेस ने हिंदी चीनी भाई भाई का माला जपकर भारत माता की धरती से 45 हजार स्क्वायर किमी चीन को दे दिया। उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। साथ ही, रविशंकर प्रसाद ने कहा, कुछ भी करो, लेकिन भारत के सुरक्षाबलों का मनोबल गिराने की कोशिश क्यों करते हो? कांग्रेस बालाकोट और उरी हमलों का सबूत मांगती है, हम उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं। आज राहुल गांधी लद्दाख के बारे में बात कर रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि 1962 के युद्ध से पहले और बाद में चीन ने भारत की कितनी जमीन पर कब्जा किया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.