ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

इंदौर के पास कुंड में गिरी कार, हैंड ब्रेक हटने से हुआ हादसा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 7, 2023

मुंबई, 7 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंदौर के पास एक टूरिस्ट स्पॉट के कुंड में कार गिर गई। इस गाड़ी में 12 साल की बच्ची बैठी थी, जिसे बचाने के लिए उसके पिता भी कुंड में कूद गए। उन्हें बचाने के लिए आसपास के लोग भी कूदे। बेटी और उसके पिता को कुंड से बाहर निकाल लिया गया। दोनों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा बीती शाम सिमरोल से करीब 20 किमी दूर घाट क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक, सिमरोल घाट सेक्शन से 10 किलोमीटर अंदर लोधिया कुंड है। यहां बिजलपुर के रहने वाले टूल्स व्यापारी तैयब अली, पत्नी जेहरा और 12 साल की बेटी जौनक के साथ घूमने पहुंचे थे। इनके साथ दूसरी कार में बिजलपुर के ही रहने वाले चार अन्य परिचित भी थे। तैयब ने कार कुंड के किनारे खड़ी कर दी और हैंड ब्रेक लगाकर पत्नी और बेटी के साथ नीचे उतर गए।

तैयब के साथ मौके पर मौजूद उनके परिचित साबिर हुसैन ने दैनिक भास्कर से फोन पर चर्चा में बताया, हम पांच परिवार दो कारों से पिकनिक मनाने लोधिया कुंड पहुंचे थे। कुंड के ढलान पर हैंड ब्रेक लगाकर कार खड़ी की थी। कुंड में नहाने के बाद कपड़े बदलने के दौरान तैयब की कार का हैंड ब्रेक अपने आप हट गया। इस दौरान जौनक अकेली कार में थी। कार फिसलन के कारण कुंड की ओर लुढ़कने लगी और देखते ही देखते बोनट के बल पर कुंड में जा गिरी। बेटी को बचाने के लिए तैयब भी कार के पीछे पीछे कुंड में कूद गए। यह देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई। तैयब की पत्नी पति और बेटी को बचाने के लिए गुहार लगाने लगी। आसपास खड़े कुछ लोग तैरकर गए और बच्ची और उसके पिता को बाहर निकाला। कुछ देर बाद उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। इंदौर में स्कीम नंबर 113 में रहने वाले सुमित मैथ्यू भी घटना के वक्त वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने लोधिया कुंड गए थे। कुंड में गिरते ही उन्होंने अन्य लोगों की मदद से कार का गेट खोलकर बच्ची को बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार का गेट बंद होता तो बच्ची को गंभीर चोट लग सकती थी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.